पैलानी बांदा जौनपुर
पुलिस भर्ती परीक्षा में पास कराने के नाम पर शातिरों ने दो सगे भाइयों से 35 लाख रुपये की ठगी कर ली है । भर्ती परीक्षा का रिजल्ट आने पर चयन नहीं हुआ तो दोनों भाइयों को ठगी का अहसास हुआ। आरोप है कि रुपये वापस मांगे तो जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित की तहरीर पर तीन नामजद आरोपितों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
पैलानी थानाक्षेत्र के ग्राम निवासी दिलीप द्विवेदी के मुताबिक, जनपद जौनपुर के नहोरा स्थित केरांव गांव निवासी कोमल कुमार तिवारी पुत्र कमलेश तिवारी ने उसे और उसके छोटे भाई को पुलिस भर्ती परीक्षा पास कराने का झांसा दिया था।
कोमल कुमार तिवारी ने अपने साथियों प्रवीण रंजन और राजवेन्द्र प्रसाद तिवारी से मिलाया। तीनों ने दोनों भाइयों से पुलिस परीक्षा पास कराने के नाम पर 35 लाख रुपये नकद,
ब्लैंक चेक, डाक्यूमेन्ट और स्टाम्प साइन कराके जमा करा लिए। पुलिस परीक्षा का रिजल्ट आया तो दोनों भाइयों का चयन नहीं हुआ। इस पर पीड़ितों ने पैसा और डाक्यूमेन्ट वापस मांगा। आरोपितों ने चेक बाउन्स कराने की धमकी देते हुए फोन पर गाली गलौज और परिवार को जान से मारने की धमकी दी है।पुलिस तहरीर के आधार ओर दोनों जौनपुर निवासी शातिरों की तलाश में है।

