सम्मान पत्र व मेडल पाकर छात्र-छात्राओं में खुशी की लहर
मुंगराबादशाहपुर/जौनपुर- नगर के न्यू शक्ति कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट के सभागार में पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा संचालित ट्रिपल सी एवं ओ लेवल प्रशिक्षण योजना के अंतर्गत उत्तीर्ण हुए छात्र छात्राओं का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी नरेंद्र कुमार विश्वकर्मा ने किया।
ट्रिपल सी, ओ लेवल एवं ए लेवल परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थियों में शाहिना कुरैशी, सौरभ मौर्य, आरती, संध्या, हिमांशु मोर्य, नेहा यादव, प्रियांशी, शिफा, शिवांगी, रिया, सरस्वती, रुचि, दीक्षा, शिवम, प्रियंका, साधना, अंजली व संदीप माली समेत 125 छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि जिला पिछला कल्याण अधिकारी नरेंद्र कुमार विश्वकर्मा, प्रबंधक आरबी सिंह व डायरेक्टर राजन सिंह ने संयुक्त रूप से सम्मान पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया। इस दौरान सभी छात्र-छात्राओं को रोजगार परख ओ लेवल, ए लेवल एवं ट्रिपल सी की परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को सफलता का टिप्स देते हुए कहा कि सफलता के लिए एकाग्रता बहुत जरूरी है। छात्रों को अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए एकाग्रता होकर अध्ययन करना चाहिए। भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार विभिन्न विभागों के माध्यम से हर वर्ग को तकनीकी एवं रोजगार पर शिक्षा देने का जो कार्य कर रही है वह निश्चित ही सराहनी है। राजन सिंह ने छात्रों की उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि आए हुए आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। कहा कि हर क्षेत्र में आज कंप्यूटर जरूरी है, उन्होंने युवाओं को अधिकारी बनने की ओर प्रोत्साहित किया, उन्होंने बताया कि आधुनिक युग में कंप्यूटर एक अत्यंत महत्वपूर्ण तकनीकी उपलब्धि है जो शिक्षा, व्यवसाय, स्वास्थ्य सेवा, संचार, मनोरंजन और वैज्ञानिक अनुसंधान सहित लगभग हर क्षेत्र में क्रांति ला रहा है। डायरेक्टर राजन सिंह ने उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की उज्जवल भविष्य की कामना की, कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रबंधक आरबी सिंह तथा संचालन राजन सिंह ने किया इस अवसर पर पूजा सिंह, विजय प्रताप, जूफा अंसारी, सदफ आज़मी, सपना, इंदेश मौर्य, विकास, वीरेंद्र जायसवाल, शिवानी शर्मा, सुमन यादव, फरीन व अजय पटेल आदि लोग मौजूद रहे

