कलान : श्री विश्वनाथ पी.जी. कॉलेज, कलान में ‘अतिथि व्याख्यान’ का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य वक्ता प्रो. डॉ. जय प्रकाश त्रिपाठी (गणित विभाग, राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय, अजमेर) ने ‘डिफरेंशियल इक्वेशन्स और उनके अनुप्रयोग’ विषय पर व्याख्यान प्रस्तुत किया। प्रो. त्रिपाठी ने गणित को केवल गणना तक सीमित न मानते हुए इसके जीवन और समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उपयोग को विस्तृत उदाहरणों के माध्यम से समझाया। उन्होंने बताया कि डिफरेंशियल समीकरण विज्ञान, इंजीनियरिंग, अर्थशास्त्र और चिकित्सा जैसे क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार सिंह, प्रशासनिक अधिकारी श्री अतुल सिंह, संकाय सदस्य, छात्र-छात्राएँ और कर्मचारी उपस्थित रहे। प्राचार्य ने प्रो. त्रिपाठी का आभार व्यक्त करते हुए छात्रों को गणित के व्यावहारिक उपयोग को समझने के लिए प्रेरित किया। इस आयोजन ने छात्रों में गणित के प्रति रुचि और जिज्ञासा को बढ़ावा ।


