By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: सीओ प्रतिमा वर्मा की अध्यक्षता में दुर्गा पूजा को लेकर हुई बैठक
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > सीओ प्रतिमा वर्मा की अध्यक्षता में दुर्गा पूजा को लेकर हुई बैठक
उत्तर प्रदेशराज्य

सीओ प्रतिमा वर्मा की अध्यक्षता में दुर्गा पूजा को लेकर हुई बैठक

Salman Raza
Last updated: September 21, 2025 2:23 pm
Salman Raza
9 months ago
Share
सीओ प्रतिमा वर्मा की अध्यक्षता में दुर्गा पूजा को लेकर हुई बैठक
SHARE

सभी पंडालों में सीसीटीवी कैमरा लगाना होगा अनिवार्य

सलमान रज़ा (अखंड राष्ट्र)

मुंगराबादशाहपुर जौनपुर- थाना परिसर में रविवार को एक बैठक सीओ प्रतिमा वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें नगर और ग्रामीण के पूजा पंडालों के प्रतिनिधियों सहित क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों ने हिस्सा लिया।

सीओ प्रतिमा वर्मा ने सभी पूजा पंडालों के प्रतिनिधियों को आश्वासन देते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन की ओर से सभी पूजा पंडालों को सुरक्षा और सहयोग प्रदान किया जाएगा। उन्होंने सभी पूजा पंडालों के प्रतिनिधियों को सीसीटीवी कैमरा लगाने, सभी पंडालों में वालंटियर तैयार करने, विसर्जन के लिए समय पालन करने, विसर्जन के दौरान गोताखोर की तैनाती, आपसी सौहार्द के साथ मनाने, पंडाल में अग्निशमन यंत्र व एक ड्रम पानी और चार बाल्टी बालू रखना, पंडाल के बाहर दुर्गा प्रतिमा स्थापित करने वाले संस्थापक व अध्यक्ष का नाम व मोबाइल नंबर का होर्डिंग लगाने, सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट व कमेंट न करने सहित अन्य आवश्यक निर्देश दिए।

- Advertisement -
anaya's kitchenanaya's kitchen
सीओ प्रतिमा वर्मा की अध्यक्षता में दुर्गा पूजा को लेकर हुई बैठक

इसके अलावा सीओ प्रतिमा वर्मा ने थाना प्रभारी के.के. सिंह को पंडालों में महिला और पुरुषों के लिए अलग-अलग प्रवेश और निकास की व्यवस्था करने, मूर्ति विसर्जन के समय जारी निर्देशों का अनुपालन निर्धारित रूट, समय और स्थल पर विसर्जन आदि को लेकर आवश्यक निर्देश दिये। बैठक में पूजा पंडाल के प्रतिनिधियों ने नवरात्रि के 9 दिनों तक विद्युत व्यवस्था सुचार रूप से देने, साफ सफाई व्यवस्था, जर्जर सड़कों की मरम्मत, विसर्जन के दौरान कुंड में गोताखोर की व्यवस्था, दुर्गा पंडाल के समीप दारू ठेके और मीट की दुकानों के प्रतिबंध करने सहित सुरक्षा व्यवस्था की मांग की। थाना प्रभारी केके सिंह ने कहा कि नवरात्रि के दौरान पूजा पंडालों में अराजकता फैलाने वाले के ऊपर पुलिस की पैनी नजर रखी जाएगी। इस अवसर पर चेयरमैन कपिल मुनि उमरवैश्य, मेला महासमिति अध्यक्ष आलोक कुमार गुप्ता (पिंटू), राजकुमार जायसवाल, रंजीत गुप्ता, चंद्रेश कुमार गुप्ता (प्रधान तरहठी), बैजनाथ साहू, अनिल भोरे, राजकुमार उमरवैश्य नेता, सूर्यालाल जायसवाल, संतोष मोदनवाल, सुरेश सोनी, इंद्रजीत पटेल, अजय साहू, अनुज साहू, माधवेंद्र सिंह, मोहित गुप्ता, ज्ञान बाबू केसरवानी, संदीप केसरवानी, सुनील साहू, निशु केसरी व अनुज श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद रहे

You Might Also Like

समरस फाउंडेशन ने किया यूपी के पूर्व विधायक दिनेश चौधरी का सम्मान
EVM की खराबी के चलते चिलचिलाती धूप में 4 घंटे खड़े रहे मतदाता
जौनपुर में दिखाई खबरो का असर…हरकत में आया बिजली विभाग रातों रात लगवाया पोल
जौनपुर में हुआ पूर्व सैनिक मिलन सम्मान समारोह का आयोजन
पुलिस पिटाई से किशोर की मौत पर परिजनों से मिलने पहुंचे एटा प्रभारी मंत्री, परिजनों ने उठाए पुलिस की निष्पक्षता पर सवाल, 
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article मध्यप्रदेश आयुष विभाग प्रतिष्ठित स्काॅच अवार्ड से सम्मानित मध्यप्रदेश आयुष विभाग प्रतिष्ठित स्काॅच अवार्ड से सम्मानित
Next Article ऐतिहासिक भरत मिलाप को लेकर जौनपुर रोड से डिवाइडर हटाने की मांग ऐतिहासिक भरत मिलाप को लेकर जौनपुर रोड से डिवाइडर हटाने की मांग
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • आसपास बनारस कर लूँ…!
  • Bada Mangal 2026: राष्ट्रीय हिन्दू रक्षा परिषद ने किया ‘सनातनी कवच’ का विमोचन, समाज में स्वच्छता और शुचिता का जागेगा अलख
  • उन्नाव दर्दनाक हादसा: रोड रोलर ने कुचला 10 वर्षीय बच्चे को, शव रखकर परिवार ने हाईवे जाम किया
  • अखिल भारतीय सर्वजन हित पार्टी का “विराट कार्यकर्ता सम्मेलन” संपन्न, ‘मिशन 2027’ का हुआ शंखनाद
  • अवध प्रांत में आतंक का पर्याय बने चार शातिर बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Recent Comments

  1. Akhand Rashtra on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
  2. Akhand Rashtra on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  3. Bhaskar Singh on माता भाग्यलक्ष्मी के दर्शनोपरांत रामराज्य सभा का समापन
  4. Ryan F on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  5. AlyciaH on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

Important Category

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र

Important Links

  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य

Quick Link

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up