By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: पंवारा पुलिस ने जुआ खेलते 8 लोगों को किया गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > पंवारा पुलिस ने जुआ खेलते 8 लोगों को किया गिरफ्तार
उत्तर प्रदेशराज्य

पंवारा पुलिस ने जुआ खेलते 8 लोगों को किया गिरफ्तार

Salman Raza
Last updated: October 19, 2025 11:38 pm
Salman Raza
1 year ago
Share
SHARE

अपनी भाषा चुने।

पुलिस को मौके से मिले 25 हजार नकद और वाहन बरामद

सलमान रज़ा (अखंड राष्ट्र)

मुंगराबादशाहपुर जौनपुर- पवांरा थाना पुलिस ने शनिवार की देर रात जुआ खेलते हुए आठ लोगों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस को मौके से 25 हजार रुपये से अधिक नकद, 52 ताश के पत्ते, छह मोटरसाइकिल और एक बोलेरो वाहन मिला है। आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

सीओ प्रतिमा वर्मा व थानाध्यक्ष दिब्य प्रकाश सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि क्षेत्र के एक गांव में कुछ लोग देर रात जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर तत्परता दिखाते हुए थाना प्रभारी के निर्देशन से टीम गठित की गई। टीम ने बताए गए स्थान पर छापा मारकर आठ लोगों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान भोलानाथ निवासी गजराजगंज मुंगराबादशाहपुर, जटाशंकर निवासी उचौरा, अब्दुल हमीद निवासी चंदौकी, पप्पू उर्फ पप्पी बहादुर सिंह निवासी टिकरा, आशीष चौरसिया निवासी जगतपुर, रामू सिंह निवासी परशदेपुर, राजेश चौरसिया निवासी जगतपुर और राणा प्रताप सिंह निवासी बरईपार के रूप में हुई है। सभी आरोपी थाने लाकर उनसे पूछताछ की गई।पुलिस ने मौके से 52 ताश के पत्ते, ₹25,000 से अधिक नकद, छह मोटरसाइकिल और एक बोलेरो वाहन बरामद किया। बताया जा रहा है कि आरोपियों का यह ठिकाना लंबे समय से जुआ खेलने का केंद्र बन गया था, जहां आस-पास के गांवों से लोग पहुंचते थे। सीओ प्रतिमा वर्मा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उनके आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इसके पहले भी ये लोग किसी आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे हैं या नहीं। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि जुए की रकम कहां से आती थी और इसमें किन-किन लोगों की भूमिका होती थी। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक लक्ष्मण प्रसाद शर्मा, जय प्रकाश प्रसाद, विरेंद्र प्रताप गौड़, बाबूलाल साहनी, हेड कांस्टेबल सर्वेश तोमर, कांस्टेबल धनंजय यादव, रामनिवास यादव, रोहित कुमार, अनिल यादव और पंकज कुमार शामिल रहे। सीओ प्रतिमा वर्मा कि आगामी दिनों में भी ऐसे ठिकानों पर लगातार छापेमारी अभियान चलाया जाएगा ताकि क्षेत्र में जुए और सट्टे जैसी अवैध गतिविधियों पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके।

- Advertisement -
anaya's kitchenanaya's kitchen

You Might Also Like

श्रीमद् भागवत कथा का सातवां दिन हुआ सकुशल संपन्न
सनातन थीम की टाउनशिप विकसित करने पर निवेशक करें विचार : रविंद्र जायसवाल
कांशीराम की पुण्यतिथि पर लखनऊ में बसपा का कार्यक्रम, 2027 चुनाव से पहले मायावती की रणनीति पर नजर
Savarkar Jayanti 2026: गोमती नगर में शनिवार को ‘माय होम इंडिया’ संस्था के तत्वावधान में ‘स्वातंत्र्यवीर सावरकर जयंती महोत्सव 2026’ का आयोजन हुआ।
मुंगराबादशाहपुर पुलिस के हत्थे चढ़े तीन मोटरसाइकिल चोर
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article धनतेरस के मौके पर मुंगराबादशाहपुर में दिखी जबरदस्त भीड़
Next Article शटरिंग खोलते वक्त एक बड़े हादसे का शिकार बना मजदूर, हुई मौत
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • कतरास में बच्चों को सिखाए गए गुड टच और बैड टच के गुर, संकल्प महिला समिति ने चलाया जागरूकता अभियान
  • आज़म खान ज़मानत: इलाहाबाद High Court से बड़ी राहत, सज़ा निलंबित
  • BJP बैठक: नितिन नवीन की अध्यक्षता में महासचिवों का अहम मंथन शुरू
  • MLC नतीजों के बाद बैकफुट पर BJP, सपा ने कसा शिकंजा!
  • Raja Bhaiya को जान से मारने की धमकी, तीन अकाउंट से अभद्र संदेश

Recent Comments

  1. Sushil kumar Shukla on भारतीय जनभाषा प्रचार समिति द्वारा विचार गोष्ठी एवं परिचर्चा संपन्न 
about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 20 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

Important Category

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र

Important Links

  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य

Quick Link

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up