By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: बिजली विभाग ने काटा प्राथमिक विद्यालय का कनेक्शन, पेयजल संकट से जूझे नौनिहाल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > बिजली विभाग ने काटा प्राथमिक विद्यालय का कनेक्शन, पेयजल संकट से जूझे नौनिहाल
उत्तर प्रदेशएक्सक्लूसिवताज़ा ख़बरें

बिजली विभाग ने काटा प्राथमिक विद्यालय का कनेक्शन, पेयजल संकट से जूझे नौनिहाल

Digital Desk - Lucknow
Last updated: March 16, 2026 10:33 pm
Digital Desk - Lucknow
3 months ago
Share
बिजली विभाग ने काटा प्राथमिक विद्यालय का कनेक्शन, पेयजल संकट से जूझे नौनिहाल
SHARE

जौनपुर! जफराबाद स्थानीय कस्बे में स्थित एक प्राथमिक विद्यालय का बिजली कनेक्शन बिजली विभाग द्वारा काट दिए जाने से सोमवार को विद्यालय में पढ़ने वाले नौनिहालों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली न होने के कारण पेयजल की व्यवस्था ठप हो गई और बच्चों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा।
विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती छाया सिंह ने बताया कि विद्यालय में पहले सामान्य बिजली मीटर लगा हुआ था, जिसे बाद में बदलकर स्मार्ट मीटर लगा दिया गया था। पिछले महीने तक स्मार्ट मीटर सही तरीके से कार्य कर रहा था, लेकिन शनिवार को अचानक बिजली विभाग ने विद्यालय का कनेक्शन काट दिया।

उन्होंने बताया कि जब विभाग से संपर्क कर जानकारी ली गई तो पता चला कि विद्यालय में प्रीपेड मीटर लगा दिया गया है और करीब 19 हजार रुपये के बकाए के चलते कनेक्शन काटा गया है। प्रधानाध्यापिका का आरोप है कि बिजली विभाग ने विद्यालय को सरकारी संस्था के बजाय निजी संस्थान की श्रेणी में दर्शा दिया है, जिसके कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है।

सोमवार को विद्यालय में मध्याह्न भोजन (एमडीएम) के बाद बच्चों के सामने पीने के पानी की बड़ी समस्या खड़ी हो गई। स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि बच्चों के लिए शिक्षकों को अपने निजी खर्च से आरओ का पानी मंगवाना पड़ा।

विद्यालय परिसर में एक हैंडपंप भी लगा है, लेकिन वह खराब हालत में है और उससे गंदा पानी निकलता है। प्रधानाध्यापिका के अनुसार इसकी शिकायत नगर पंचायत से कई बार की जा चुकी है, लेकिन अब तक उसे ठीक नहीं कराया गया है।

- Advertisement -

पेयजल की समस्या से परेशान बच्चों ने सोमवार को हाथ में थाली लेकर विद्यालय परिसर में प्रदर्शन भी किया और जल्द समाधान की मांग की। विद्यालय प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों से समस्या का तत्काल समाधान कराने की अपील की है, ताकि नौनिहालों को इस तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

You Might Also Like

छत के रास्ते घर में घुसकर चोरों ने उड़ाए लाखों के गहने व नकदी
बांदा में पुलिस मुठभेड़, सात शातिर चोर गिरफ्तार
सड़क हादसे में बाइक सवार हुआ घायल
कुशल व्यक्तित्व के धनी थे आशाराम : पचोखर में पुण्यतिथि पर आयोजित हुआ कार्यक्रम
मदरसा दारुल इरफान में “एक पेड़ मां के नाम” वृक्षारोपण किया गया। 
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article सुल्तानपुर: यादव परिवार के विवाद में पूर्व राज्यमंत्री राणा अजीत सिंह गिरफ्तार, थाने में "खातिरदारी" का वीडियो हुआ वायरल सुल्तानपुर: यादव परिवार के विवाद में पूर्व राज्यमंत्री राणा अजीत सिंह गिरफ्तार, थाने में “खातिरदारी” का वीडियो हुआ वायरल
Next Article श्री विश्वनाथ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में उमड़ा युवाओं का सैलाब: 25,000 अभ्यर्थियों ने रोजगार मेले में लिया हिस्सा श्री विश्वनाथ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में उमड़ा युवाओं का सैलाब: 25,000 अभ्यर्थियों ने रोजगार मेले में लिया हिस्सा
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Bada Mangal 2026: राष्ट्रीय हिन्दू रक्षा परिषद ने किया ‘सनातनी कवच’ का विमोचन, समाज में स्वच्छता और शुचिता का जागेगा अलख
  • उन्नाव दर्दनाक हादसा: रोड रोलर ने कुचला 10 वर्षीय बच्चे को, शव रखकर परिवार ने हाईवे जाम किया
  • अखिल भारतीय सर्वजन हित पार्टी का “विराट कार्यकर्ता सम्मेलन” संपन्न, ‘मिशन 2027’ का हुआ शंखनाद
  • अवध प्रांत में आतंक का पर्याय बने चार शातिर बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • उत्तर प्रदेश पुलिस का चमत्कार, 99 मुकदमे वाले एक लाख के इनामी बदमाश को सेटिंग से किया गिरफ्तार !

Recent Comments

  1. Akhand Rashtra on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
  2. Akhand Rashtra on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  3. Bhaskar Singh on माता भाग्यलक्ष्मी के दर्शनोपरांत रामराज्य सभा का समापन
  4. Ryan F on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  5. AlyciaH on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

Important Category

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र

Important Links

  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य

Quick Link

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up