By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: UP Politics: संजीव बालियान की मुश्किलें बढ़ीं! CM मान की PM मोदी पर टिप्पणी का विरोध न करने पर BJP ने किया तलब, संगीत सोम पर भी साधा निशाना
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > ताज़ा ख़बरें > UP Politics: संजीव बालियान की मुश्किलें बढ़ीं! CM मान की PM मोदी पर टिप्पणी का विरोध न करने पर BJP ने किया तलब, संगीत सोम पर भी साधा निशाना
ताज़ा ख़बरेंदेश

UP Politics: संजीव बालियान की मुश्किलें बढ़ीं! CM मान की PM मोदी पर टिप्पणी का विरोध न करने पर BJP ने किया तलब, संगीत सोम पर भी साधा निशाना

Digital Desk - Lucknow
Last updated: April 3, 2026 3:44 pm
Digital Desk - Lucknow
3 hours ago
Share
Sanjeev Balyan
SHARE

मेरठ/लखनऊ (अखंड राष्ट्र न्यूज़): उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। मुजफ्फरनगर के कद्दावर नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान (Sanjeev Balyan) को भारतीय जनता पार्टी (BJP) हाईकमान ने तलब कर लिया है। मामला मेरठ में आयोजित ‘जाट सम्मेलन’ से जुड़ा है, जहां पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई विवादित टिप्पणी के दौरान बालियान की ‘खामोशी’ पार्टी को रास नहीं आई है।

Contents
पार्टी दफ्तर में देना होगा जवाबसंजीव बालियान की सफाई: ‘मैंने दो बार किया था विरोध’संगीत सोम के साथ अदावत: ‘बदला सूद समेत लिया जाएगा’पश्चिमी यूपी की सियासत में बड़े बदलाव के संकेत?

पार्टी दफ्तर में देना होगा जवाब

शुक्रवार (3 अप्रैल) को बीजेपी नेतृत्व ने संजीव बालियान को पार्टी कार्यालय बुलाकर उनसे स्पष्टीकरण मांगा है। दरअसल, मेरठ के जाट सम्मेलन में सीएम भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने मंच से पीएम मोदी और केंद्र सरकार पर तीखे हमले किए थे। मान ने महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए कहा था कि “सरकार देश को ‘विश्व गुरु’ बनाने की बात करती है, लेकिन पीएम मोदी ने भारत को ‘विश्व चेला’ बना दिया है।”

बीजेपी नेतृत्व इस बात से नाराज है कि जब पीएम मोदी के खिलाफ इतनी बड़ी टिप्पणी की जा रही थी, तब मंच पर मौजूद बीजेपी नेता संजीव बालियान ने इसका कड़ा विरोध क्यों नहीं किया।

संजीव बालियान की सफाई: ‘मैंने दो बार किया था विरोध’

पार्टी की नाराजगी के बीच संजीव बालियान ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि उन्होंने मंच से ही दो बार सीएम मान के बयानों का विरोध किया था। बालियान ने तर्क दिया कि, “यह एक गैर-राजनीतिक कार्यक्रम था और इसमें राजनीतिक बयानबाजी नहीं होनी चाहिए थी।” बता दें कि इसी सम्मेलन में ‘जाट’ नाम की शिलापट्ट हटाने को लेकर भी भारी हंगामा हुआ था, जिसे लेकर समाज के लोगों में काफी रोष देखा गया।

संगीत सोम के साथ अदावत: ‘बदला सूद समेत लिया जाएगा’

पार्टी के भीतर मची रार सिर्फ यहीं तक सीमित नहीं है। संजीव बालियान ने अपनी ही पार्टी के फायरब्रांड नेता संगीत सोम (Sangeet Som) पर भी तीखा हमला बोला। बालियान ने संगीत सोम पर खुद का अपमान करने का आरोप लगाते हुए कार्यकर्ताओं से कहा, “अपमान का बदला जरूर लिया जाएगा। पिछले चुनावों में जो अपमान हुआ, उसे किसी हाल में नहीं भूलेंगे। अगर मैं भूल भी जाऊं तो मुझे याद दिलाना, हिसाब सूद समेत चुकता होगा।”

पश्चिमी यूपी की सियासत में बड़े बदलाव के संकेत?

संजीव बालियान को तलब किया जाना और उनका अपनी ही पार्टी के नेता के खिलाफ ‘बदले’ की बात करना, पश्चिमी यूपी में बीजेपी के भीतर चल रहे ‘शीत युद्ध’ को साफ दर्शाता है। जाट सम्मेलन के बहाने शुरू हुआ यह विवाद अब बीजेपी की अंदरूनी एकता के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। अब देखना यह होगा कि दिल्ली में पार्टी आलाकमान के सामने संजीव बालियान क्या जवाब पेश करते हैं।

You Might Also Like

बचपन जो कभी लौटकर नहीं आता…….
मतदाताओं को जागरूक करने के लिए मतदाता जागरूकता महोत्सव
ज्ञान प्रकाश सिंह ने फिर बढ़ाया जौनपुर का सम्मान
अराजकतत्वों ने तोड़ी स्कूल में बन रहे शौचालय की दीवार
मीरगंज बाजार से 3 अक्टूबर को निकाली जाएगी शौर्य यात्रा
TAGGED:BJPcourt SummonedSanjeev Balyan Summoned
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article Trump’s Stone Age Threat: क्या है वो ‘पाषाण युग’ जिसमें ईरान को भेजने की धमकी दे रहे डोनाल्ड ट्रंप? जानें कितनी भयानक होगी ये तबाही
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up