प्रतापगढ़ । देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान जेडी शिक्षा ग्राम द्वारा अंतर्गत संचालित ज्योतिरादित्य इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मेसी कोहंडौर, प्रतापगढ़ में फार्माकोविजिलेंस सप्ताह के अंतर्गत आज जागरूकता रैली निकाली गई ,जो कॉलेज से होकर कोहंडौर नगर पंचायत में पथ संचलन हुआ। जिसमें छात्रों ने ऊंचे स्वरों में नकली दावों पर अंकुश फार्मेसी प्रोफेशन का स्वास्थ्य के क्षेत्र में योगदान जैसे विषयों के नारों के उद्घोष से समाज में जागरूकता फैलाई संस्थान के अध्यक्ष तथा सुप्रसिद्ध उद्योगपति दिनेश चंद्र त्रिपाठी ने कहा कि इस पथ संचलन से समाज को जागरूक होने में मदद मिलेगी । इस रैली में संस्थान के प्रधानाचार्य डॉ.हृदय शंकर चौरसिया डा. कुलदीप शुक्ला, चन्द्र शेखर त्रिपाठी, सूर्य प्रकाश पाण्डेय, आकाश सिंह , डाली शुक्ला, अनुराग यादव आदि शिक्षको के साथ सभी छात्रों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। शिक्षा के क्षेत्र में जेडी शिक्षा ग्राम आज पूर्वांचल की विशिष्ट पहचान बन चुका है। आज यहां एक ही छत के नीचे विभिन्न संकाय के हजारों विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।
ज्योतिरादित्य इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मेसी ने निकाली जागरूकता रैली

ज्योतिरादित्य इंस्टिट्यूट ऑफ फार्मेसी कोहंडौर प्रतापगढ़ में फार्माकोविजिलेंस जागरूकता रैली
अपनी भाषा चुने।
You Might Also Like
Leave a Comment
Recent Posts
- परिश्रम द्वारा आयोजित नेत्र चिकित्सा शिविर का 500 जरूरतमंद लोगों ने उठाया लाभ
- ज्योतिरादित्य इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मेसी ने निकाली जागरूकता रैली
- सनातन थीम की टाउनशिप विकसित करने पर निवेशक करें विचार : रविंद्र जायसवाल
- डॉ जिज्ञासा तिवारी ने किया जौनपुर का नाम रोशन
- SIR विवाद में भूचाल: 13 करोड़ नाम हटने पर बवाल, ECI में 14 बार आंतरिक मतभेद का खुलासा; मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, CJP का CEC ज्ञानेश कुमार को 48 घंटे का अल्टीमेटम
