जौनपुर। महराजगंज क्षेत्र के लोहिंदा चौराहा स्थित सेक्रेट लाइफ स्कूल में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की बैठक हुई। इसमें संगठन विस्तार के साथ आगामी मिशन 2027 को लेकर चर्चा की गई। बैठक में जिलेभर में भगवान श्री परशुराम की 1100 प्रतिमाएं भेंट करने का निर्णय लिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष डॉ. अतुल कुमार दुबे ने कहा कि संगठन का उद्देश्य भगवान श्री परशुराम के विचारों और आदर्शों को घर-घर तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि हर घर में भगवान श्री परशुराम की प्रतिमा पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा, ताकि युवा पीढ़ी उनके जीवन, शौर्य और संस्कारों से परिचित हो सके। इससे युवाओं में उनके प्रति आस्था और सम्मान का भाव भी बढ़ेगा। बैठक में संगठन को मजबूत करने और समाज के युवाओं को संगठन से जोड़ने पर भी विचार-विमर्श हुआ। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने 1100 प्रतिमाएं भेंट करने की पहल पर सहमति जताते हुए अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान जिला कार्यकारिणी से नागेंद्र कुमार मिश्र वशिष्ठ, सुरेंद्रनाथ तिवारी, राजेंद्र मिश्र, ब्लॉक अध्यक्ष पंकज उपाध्याय, ब्लॉक प्रभारी दीपक मिश्र, नवीन उपाध्याय, कल्पनात उपाध्याय, जगदीश उपाध्याय प्रधान, रमेश मिश्र, इंद्रेश मिश्र, अमरपाल तिवारी और विधानसभा कार्यकारिणी के प्रवीण दुबे लालन मौजूद रहे। पत्रकार अमित पाण्डेय सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
जौनपुर में ब्राह्मण महासभा ने 1100 परशुराम प्रतिमाएं देने का लिया संकल्प

Anam Fatima is a Journalism & Mass Communication student and Digital Journalism Intern at Akhandrashtra.com. She specializes in reporting and writing on Politics, Governance, and Public Affairs, with a strong commitment to delivering insightful, well-researched stories in Hindi journalism.
Leave a Comment
