सम्मान समारोह में संतोष सिंह ने दिया वचन

भायंदर। उत्तर भारतीय संघ के नवनिर्वाचित युवा अध्यक्ष संतोष सिंह के सत्कार समारोह का आयोजन आज संघ की मीरारोड शाखा द्वारा किया गया । कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उत्तर भारतीय समाज के अलावा हर समाज के लोग शामिल हुए । कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि अध्यक्ष संतोष सिंह का सम्मान बाप्पा सीताराम संगठन के अनिल विरानी (पूर्व नगरसेवक), गुजराती समाज के चंद्रकांत मोदी तथा अन्य समाज के गणमान्य व्यक्तियों द्वारा किया गया। ज्ञात हो कि उत्तर भारतीय संघ का अध्यक्ष चुने जाने के बाद,संतोष सिंह का मीरा भाईंदर शहर का पहला दौरा था। शाखा अध्यक्ष बी.के.सिंह व भाजपा के जिला मंत्री व उत्तर भारतीय संघ के कोषाध्यक्ष अजय सिंह ने संतोष सिंह का जोरदार स्वागत किया ।अजय सिंह ने कहा कि संतोष सिंह ऊर्जावान व्यक्ति है, उनकी नेतृत्व करने की क्षमता,दूरदर्शिता और सकारात्मक सोच समाज को नई दिशा देगी और हमारा समाज और अधिक विकासशील होगा। संघ के उपाध्यक्ष संजय सिंह व डॉ. राधेश्याम तिवारी का स्वागत संघ के गणमान्य व्यक्तियों द्वारा किया गया।
अध्यक्ष संतोष सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा की हमारा समाज विकास पथ पर दौड़ रहा है । उन्होने कहा कि समाज के भवन की बात करें तो यदि सरकार व मनपा प्रशासन ने हमें जमीन नहीं दी तो भी हम जमीन खरीद कर उत्तर भारतीय भवन बनाएंगे और यह मेरा समाज को दिया वचन है। इस अवसर पर उत्तर भारतीय संघ के पधाधिकारी डॉ.राधेश्याम तिवारी-उपाध्यक्ष
संजय सिंह-उपाध्यक्ष, देवेन्द्र तिवारी-महामंत्री
अजय कुमार सिंह-कोषाध्यक्ष, अक्षयवर तिवारी-उपाध्यक्ष, डॉ किशोर सिंह-उपाध्यक्ष
बैजनाथ मिश्र-शाखा प्रभारी, भाजपा नेता रवि व्यास-ट्रस्टी बनाम विधानसभा प्रमुख 145भाजपा, विक्रम सिंह शिवसेना नेता, अजय राजपूत – ट्रस्टी, बी डी सिंह, अशोक दुबे, ओमप्रकाश सिंह, राकेश सिंह
प्रह्लाद पांडे, विनोद मिश्रा, विजय सिंह कौशिक, रेनू मल्लाह, सोनी तिवारी, रमाशंकर पाल,आलोक सिंह, एड एस के सिंह, राजबहादुर सिंह, अनिल विरानी, पूर्व नगरसेविका निला सोंस, पूर्व नगरसेवक विजय राय, प्रकाश सिंह, महाराष्ट्र प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता अजय पाठक और भाजपा नेता रमाकांत आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन बैजनाथ मिश्र ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *