अभिजीत दीपके ने हिरासत में लिए जाने से पहले एक प्री-रिकॉर्डेड वीडियो जारी किया है। इसमें उन्होंने साफ कहा है कि जब तक वे, सौरव दास और आशुतोष रांका हिरासत में रहेंगे, तब तक CJP के ऑर्गेनाइजेशन इन-चार्ज अजिंका शिंदे जंतर मंतर पर इस प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगे। दीपके ने वीडियो में समर्थनकर्ताओं से अजिंका शिंदे का अनुसरण करने की अपील की है।
यह घोषणा दिल्ली पुलिस द्वारा दीपके समेत तीन मुख्य लीडर्स को फ्लाइट से हिरासत में लेने के बाद सामने आई है। CJP के मुताबिक यह वीडियो कल रात संभावित गिरफ्तारी की आशंका में रिकॉर्ड किया गया था। जंतर मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन जारी रखने की कोशिश के बीच यह कदम उठाया गया है।

