By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: जौनपुर में श्री राम कथा का छठा दिन, श्रीराम वन गमन और केवट संवाद का मार्मिक वर्णन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > ताज़ा ख़बरें > जौनपुर में श्री राम कथा का छठा दिन, श्रीराम वन गमन और केवट संवाद का मार्मिक वर्णन
ताज़ा ख़बरें

जौनपुर में श्री राम कथा का छठा दिन, श्रीराम वन गमन और केवट संवाद का मार्मिक वर्णन

Anam Fatima
Last updated: October 26, 2026 8:19 pm
Anam Fatima
2 weeks ago
Share
जौनपुर में श्री राम कथा का छठा दिन, श्रीराम वन गमन और केवट संवाद का मार्मिक वर्णन
SHARE

अपनी भाषा चुने।

जौनपुर। नगर के बीआरपी इंटर कॉलेज मैदान में वोभाजपा के वरिष्ठ नेता ज्ञान प्रकाश सिंह द्वारा आयोजित नौ दिवसीय श्रीरामकथा के छठवें दिन कथाव्यास आचार्य शांतनु जी महाराज ने अयोध्याकांड, श्रीराम वनगमन, केवट संवाद और उर्मिला के त्याग सहित कई प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा के दौरान भगवान श्रीराम के वनगमन और केवट संवाद के प्रसंगों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। इस अवसर पर मुख्य आयोजक ज्ञान प्रकाश सिंह ने निषाद समाज के लालजी निषाद का मंच पर सम्मानित किया। आचार्य शांतनु जी महाराज ने कहा कि थोड़ा सा सत्संग मिल जाए तो जीवन धन्य हो जाता है, जबकि एक क्षण का कुसंग जीवन को नरक की ओर ले जा सकता है। सत्संग मनुष्य को अच्छे मार्ग पर ले जाता है, वहीं कुसंग उसे पतन की ओर धकेलता है। उन्होंने मंथरा और कैकेयी के प्रसंग का उल्लेख करते हुए कहा कि मंथरा पर कुसंग का प्रभाव था। उसने कैकेयी की बुद्धि को प्रभावित कर उनके मन में कौशल्या के प्रति संदेह पैदा किया। मंथरा ने कैकेयी से कहा कि भरत ननिहाल गए हैं और उनके साथ षड्यंत्र किया जा रहा है, जबकि भरत ही अयोध्या पर राज करेंगे। महाराज ने कहा कि कुसंग के प्रभाव में आकर व्यक्ति सही और गलत के बीच अंतर करना भूल जाता है।

वनगमन के प्रसंग का वर्णन करते हुए आचार्य शांतनु महाराज ने कहा कि पत्नी की परीक्षा विपत्ति में, सोने की परीक्षा अग्नि में और रणधीर की परीक्षा रणभूमि में होती है। जो पत्नी अपने पति को पतन से बचाकर सही मार्ग पर चलने में सहयोग करे, वही सच्ची अर्धांगिनी है। उन्होंने उर्मिला के त्याग का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने 14 वर्षों तक श्रृंगार नहीं किया, जबकि लक्ष्मण ने भगवान श्रीराम और माता सीता की सेवा के लिए 14 वर्षों तक निद्रा का त्याग किया। इस प्रसंग ने श्रद्धालुओं को भावुक कर दिया।

महाराज ने बताया कि पिता दशरथ की आज्ञा का पालन करने के लिए जब भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण अयोध्या से वन के लिए निकले तो पूरी अयोध्या उनके पीछे चल पड़ी। अयोध्यावासियों के साथ भगवान श्रीराम तमसा नदी के किनारे पहुंचे। रात में जब सभी लोग सो गए तो भगवान श्रीराम वहां से आगे निकल गए, ताकि अयोध्यावासी उनके वियोग में और अधिक व्याकुल न हों। इसके बाद वे गंगा नदी के तट पर पहुंचे, जहां उनकी मुलाकात निषादराज से हुई। जब माता सीता ने उतराई के रूप में केवट को अपनी अंगूठी देनी चाही तो उसने उसे लेने से इनकार कर दिया। केवट ने कहा कि प्रभु, मैंने आपको नदी पार उतारा है, आप मुझे भवसागर से पार उतार दीजिए। केवट की इस निश्छल भक्ति और समर्पण का वर्णन सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।

कथा के दौरान आचार्य शांतनु जी महाराज ने मुख्य आयोजक ज्ञान प्रकाश सिंह के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने भव्य श्रीरामकथा का आयोजन कर पूरे जनपद को राममय कर दिया है। कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और भक्तिमय वातावरण में श्रीराम के आदर्शों, त्याग, सेवा और समर्पण के प्रसंगों का श्रवण किया। इस अवसर पर महाराज अधिकारी, श्री राम वल्लभा कुंज एवं श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र धार्मिक समिति के सदस्य, अयोध्या पूज्य राज कुमार दास महाराज, श्री चित्रकूट बालाजी ट्रस्ट के परम पूज्य महंत आलोक दास, चित्रकूट धाम के परम पूज्य महंत अरुण दास, नानक शाही उदासीन संगत, डालीगंज, लखनऊ के परम पूज्य महंत वीरेंद्र मुनि, कैबिनेट मंत्री एवं सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर, राज्य मंत्री रविन्द्र जायसवाल, सैयदराजा, चंदौली के विधायक सुशील सिंह, उत्तर भारतीय सेवा समिति के अध्यक्ष डॉ. राधेश्याम तिवारी, भाजपा नेता वेद प्रकाश सिंह ‘राजू भैया’, वानर सेना के संस्थापक अजीत प्रताप सिंह, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री सुशील मिश्रा, डीसीएफ के चेयरमैन धनंजय सिंह, करंजाकला के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुनील यादव ‘मम्मन’, पूर्व विधायक सुषमा पटेल, जफराबाद के पूर्व विधायक डॉ. हरेंद्र सिंह, भाजपा महिला मोर्चा मछलीशहर की अध्यक्ष अनुपमा राय, डॉ. शुभा सिंह, पिंडरा के विधायक डॉ. अवधेश सिंह, पूर्व मंत्री जगदीश सोनकर, सुभासपा नेता जेपी सिंह, माउंट लिट्रा जी स्कूल के निदेशक अरविंद सिंह, प्रांत प्रचारक रमेश चंद, पूर्वांचल विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ के महामंत्री राधेश्याम सिंह ‘मुन्ना’ और पूर्व सभासद मिंटू पाठक समेत सैकड़ों गणमान्य लोग मौजूद रहे।

- Advertisement -
anaya's kitchenanaya's kitchen

You Might Also Like

‘राम के नाम पर लूट’: Ram Mandir चढ़ावा चोरों के वकील पर 5 लाख जुर्माना, ट्रस्ट-सरकार पर क्यों मेहरबानी?
कतरास पुलिस का साइबर सुरक्षा अभियान: विद्यार्थियों को डिजिटल ठगी से बचाव के बताए तरीके
मुंबई कांग्रेस की कार्यकारिणी बैठक में नवनियुक्त प्रभारी का सम्मान
गुरु पूर्णिमा पर डॉ. वेद प्रकाश ने 7 मंदिरों में टेका माथा, महंतों का किया अभिनंदन; रोपे पौधे
पटैला बाजार स्थित बाबा बान्हदैत्य मंदिर में 1 मार्च को भव्य आयोजन: महा भंडारा, सम्मान समारोह और होली मिलन
Share This Article
Facebook Email Print
Anam Fatima
ByAnam Fatima
Follow:
Anam Fatima is a Journalism & Mass Communication student and Digital Journalism Intern at Akhandrashtra.com. She specializes in reporting and writing on Politics, Governance, and Public Affairs, with a strong commitment to delivering insightful, well-researched stories in Hindi journalism.
Previous Article जनभाषा प्रचार समिति की मासिक काव्यगोष्ठी संपन्न जनभाषा प्रचार समिति की मासिक काव्यगोष्ठी संपन्न
Next Article UP News: UP News: 2027 से पहले सपा का बड़ा दांव: पूर्व IAS, भाजपा के 2 पूर्व विधायकों समेत दर्जनों सपा में शामिल
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Yuge Yugeen Bharat Museum: दिल्ली के नॉर्थ और साउथ ब्लॉक में बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा संग्रहालय, कैबिनेट की मंजूरी
  • Kulgam Terror Attack: कुलगाम में CRPF कैंप पर आतंकी हमला, तीन जवान घायल
  • Digital Arrest के बढ़ते मामलों पर Supreme Court की कड़ी फटकार, WhatsApp को नोटिस जारी
  • भाजयुमो मुंबई अध्यक्ष दीपक सिंह की मुख्यमंत्री सहायता निधि में एक लाख का योगदान
  • वृद्धाश्रम में 96 बुजुर्गों को फल व मिठाई बांटकर मनाया दीपोत्सव

Recent Comments

  1. Sushil kumar Shukla on भारतीय जनभाषा प्रचार समिति द्वारा विचार गोष्ठी एवं परिचर्चा संपन्न 
about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 20 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

Important Category

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र

Important Links

  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य

Quick Link

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up