अभिजीत दीपके दिल्ली में हिरासत में हैं और उसी दौरान महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में उनकी दादी सावित्रीबाई शंकरराव दीपके का निधन हो गया।
85 साल की सावित्रीबाई शनिवार सुबह करीब 11:30 बजे संतुक पिंपरी गांव में गुजर गईं। वे पिछले करीब एक महीने से बीमार थीं। दीपके सुबह मुंबई से दिल्ली पहुंचते ही प्लेन से ही हिरासत में ले लिए गए थे। जंतर मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन की अगुवाई करने आए थे।
परिवार के अनुसार, दीपके पिछले 20-25 दिनों से दादी से नहीं मिल पाए थे। अंतिम संस्कार रविवार सुबह 10 बजे तय है। दिल्ली पुलिस ने दीपके को ये खबर बताई और कहा कि वे अंतिम संस्कार के लिए जा सकते हैं या हिरासत में रहकर प्रदर्शन जारी रख सकते हैं।
जब कोई नेता सिर्फ शांतिपूर्ण प्रदर्शन में शामिल होने के लिए हिरासत में हो और उसी दौरान परिवार में इतना बड़ा दुख हो जाए, तो ये सिर्फ व्यक्तिगत घटना नहीं रह जाती। ये उस माहौल की तस्वीर बन जाती है, जहां विरोध की आवाज़ को हर कीमत पर रोकने की कोशिश दिख रही है।


