जौनपुर। सोशल मीडिया पर विपक्ष के नेता राहुल गांधी, राज्यसभा सांसद श्रीमती सोनिया गांधी एवं लोकसभा सांसद श्रीमती प्रियंका गांधी को मुकेश सिंह राजपूत नाम के व्यक्ति द्वारा अभद्र् टिप्पणी एवं गालियां दिए जाने के खिलाफ आक्रोशित कांग्रेसियों ने पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी राकेश मिश्रा के नेतृत्व में थाना प्रभारी खुटहन विक्रम लक्ष्मण सिंह को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाने की मांग की। कांग्रेस पार्टी के जिला उपाध्यक्ष राकेश मिश्रा ने तहरीर देते हुए कहा कि राहुल गांधी जी देश ,संविधान, लोकतंत्र और जनता को मिले मताधिकार को बचाने की लड़ाई लड रहे हैं। राहुल गांधी जी के इस महाआंदोलन से फिरका परस्त ताकतें बौखलाकर उन्हें गालियां देते हुए साजिश कर रहे हैं। कांग्रेस नेता राकेश मिश्रा ने कहा कि श्रीमती सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी जी का पूरा जीवन देश की सेवा में समर्पित है। ये सब देश के लिए बलिदान होने वाले परिवार से हैं। राकेश मिश्रा ने मुकेश सिंह राजपूत को तत्काल गिरफ्तार किए जाने की मांग करते हुए कहा कि राहुल गांधी जी सहित कांग्रेस के शीर्ष नेताओं को गालियां देने से कांग्रेसियों की भावनाये आहत हुई है। इस मौके पर कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद त्रिपाठी, कांग्रेस कमेटी खुटहन के ब्लाक अध्यक्ष विपिन शर्मा, शोसल मीडिया के जिला प्रभारी शैलेन्द्र यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
राहुल गांधी को गाली दिए जाने के खिलाफ कांग्रेसियों ने थाने पर दी तहरीर

अपनी भाषा चुने।
You Might Also Like
Leave a Comment
Recent Posts
- धनबाद SNMMCH में चार दिनों से ऑक्सीजन प्लांट बंद, मरीजों की बढ़ी परेशानी
- चक्रवर्ती सम्राट ने पूरे भारतीय उपमहाद्वीप पर राज किया: संजय जायसवाल
- राहुल गांधी को गाली दिए जाने के खिलाफ कांग्रेसियों ने थाने पर दी तहरीर
- जौनपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता पंडित मिन्नालाल तिवारी का निधन
- सनातन संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए लल्लन तिवारी का सम्मान
