By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: आजाद मैदान में साहित्य कला मंच पर बही काव्य की धारा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > ताज़ा ख़बरें > आजाद मैदान में साहित्य कला मंच पर बही काव्य की धारा
ताज़ा ख़बरें

आजाद मैदान में साहित्य कला मंच पर बही काव्य की धारा

Anam Fatima
Last updated: October 18, 2026 4:55 pm
Anam Fatima
25 minutes ago
Share
आजाद मैदान में साहित्य कला मंच पर बही काव्य की धारा
SHARE

अपनी भाषा चुने।

मुंबई। मुंबई की प्रतिनिधि साहित्यिक व सांस्कृतिक संस्था साहित्य कला मंच द्वारा आयोजित ऐतिहासिक 47वां अखिल भारतीय कवि सम्मेलन सीएसटी रेलवे स्टेशन के सामने स्थित आजाद मैदान पर संपन्न हुआ। कवि सम्मेलन की शुरुआत हास्य सम्राट सुरेश मिश्र के बेहतरीन संचालन में ज्योति त्रिपाठी की सरस्वती वंदना से हुई। इसके बाद मुंबई में बनारसी सांड़ के नाम से मशहूर महेश दूबे ने अपनी हास्य कविताओं और ‘ऐसे लोगों को भारत में रहने का अधिकार नहीं’ जैसी तमाम कविताओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उदयपुर राजस्थान से पधारे राव अजातशत्रु ने अपनी छोटी- छोटी फुलझड़ियों से खूब गुदगुदाया। उनकी अनेक पार्टियों के नेताओं पर लिखी कविताओं ने लोगों को लोट पोट कर दिया।अंत में रतलाम से आए वरिष्ठ कवि धमचक मुल्तानी ने हंसते हंसाते हुए संस्कारों की कविता सुनाकर लोगों का मन मोह लिया। सुरेश मिश्र की वंदेमातरम् कविता खूब सराही गई। इससे पूर्व महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने प्रभु श्रीराम, सीता, लक्ष्मण की आरती करके कार्यक्रम का उद्घाटन किया। साहित्य कला मंच के अध्यक्ष एड्. सुशील व्यास ने बताया कि इसी मंच पर दस दिनों तक रामलीला का आयोजन हो रहा है जिसमें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुट हो रही है। कवि सम्मेलन के संयोजक सुरेश भरतिया ने सभी कवियों का स्वागत किया।चेयरमैन विश्वनाथ भरतिया, कार्याध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, संस्था के महामंत्री विनय मिश्रा, कोषाध्यक्ष अनिल आर अग्रवाल, दीपक बूबना, राम किशोर दरक, एड्.त्रयंबक तिवारी , ट्रस्टी पवन शर्मा (शेखावटी),प्रदीप लाड़ीवाल, विवेक अग्रवाल, पवन खेतान, काटन ग्रीन आदर्श रामलीला समिति के अध्यक्ष पं. राधेश्याम मिश्र, ओएनजीसी के अधिकारी कपिल कुमार, पत्रकार संतोष दूबे सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

You Might Also Like

राहुल गांधी का नया आह्वान: “ये वो भारत नहीं जो हम चाहते हैं” – सुप्रीम कोर्ट की ओर मार्च
मारपीट में ब्लाक प्रमुख के करीबी सहित सात पर केस दर्ज
रेलवे का नया फरमान:
Bengal Election 2026: “क्या चुनाव के बाद थामेंगे ममता का हाथ?” अधीर रंजन के जवाब से मची खलबली; अमित शाह आज 4 रैलियों से भरेंगे हुंकार
जौनपुर में ​राज्यसभा सांसद विद्यासागर सोनकर के प्रथम आगमन पर स्वागत जुलूस की तैयारी
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस की 1 नवंबर 2026 की महारैली कांग्रेस को 1 नवंबर को रामलीला मैदान में महारैली की अनुमति, दिल्ली पुलिस ने दी NOC
Next Article पत्रकार सुनील चतुर्वेदी की मां उर्मिला देवी का आकस्मिक निधन पत्रकार सुनील चतुर्वेदी की मां उर्मिला देवी का आकस्मिक निधन
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • डॉ. दिनेशकुमार रचित ‘छंद पंचामृत’ काव्य संग्रह का लोकार्पण
  • दुर्गापूजा पर धनबाद में सुरक्षा का कड़ा पहरा, 7 जोन में बंटा जिला; 379 दंडाधिकारी संभालेंगे मोर्चा
  • नवरात्रि में माता दुर्गा की भव्य मूर्ति स्थापित करने वाले रामजीत गौतम का सम्मान
  • श्रीराम कथा एवं भव्य कलश यात्रा की तैयारियों को लेकर समन्वय बैठक
  • पत्रकार सुनील चतुर्वेदी की मां उर्मिला देवी का आकस्मिक निधन

Recent Comments

  1. Akhand Rashtra on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
  2. Akhand Rashtra on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  3. Bhaskar Singh on माता भाग्यलक्ष्मी के दर्शनोपरांत रामराज्य सभा का समापन
  4. Ryan F on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  5. AlyciaH on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 20 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

Important Category

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र

Important Links

  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य

Quick Link

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up