हिंद सेवा परिषद द्वारा संचालित ‘पब्लिक स्कूल,कॉलेज एवं ‘नीलम पब्लिकेशन’ तथा ‘साहित्य संगम संस्था’ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित डॉ. दिनेशकुमार रचित ‘छंद पंचामृत’काव्य संग्रह का लोकार्पण प्रख्यात चिंतक वीरेंद्र याज्ञिक की अध्यक्षता में सांताक्रूज के ‘पब्लिक स्कूल एवं लॉ कॉलेज के सभागार में भव्यता के साथ संपन्न हुआ ।मुख्य अतिथि के रूप में जहाँ मुंबई विश्वविद्यालय हिंदी विभाग के वरिष्ठ प्रोफेसर एवं अध्यक्ष(रक्षा विशेषज्ञ) डॉ.करुणाशंकर उपाध्याय उपस्थित रहे, वहीं विशिष्ट अतिथि डॉ.राकेश दुबे(प्रधानाचार्य पब्लिक कॉलेज),सम्माननीय अतिथि, विष्णु दत्त,वक्ता के रूप में डॉ.कृपाशंकर मिश्र, संझा-लोकस्वामी के कार्यकारी संपादक राकेशमणि तिवारी, युग-प्रवर्तक साहित्य संस्थान के अध्यक्ष दिनेश बैसवारी,साहित्य संगम संस्था के संस्थापक -राम सिंह, उपस्थित रहे ।आयोजक के रूप में पब्लिक विधि महाविद्यालय के निदेशक – राजेश दुबे और संयोजक के रूप में ‘नीलम पब्लिकेशन’ के प्रकाशक दिनेश आर. वर्मा उपस्थित रहे ।साहित्यिक संगम संस्था के संस्थापक अध्यक्ष राम सिंह के संचालन में रामस्वरूप साहू, ओबैद आज़मी, राम व्यास उपाध्याय, जवाहरलाल निर्झर, ओमप्रकाश तिवारी, कल्पेश यादव, रवि यादव, जे.पी. सिंह,हरिश्चंद्र सिंह,सूर्यकांत शुक्ला, आलोक द्विवेदी (वाराणसी), प्रेम जौनपुरी, जाकिर हुसैन रहबर, मधु चौधरी आदि ने काव्य पाठ किया । श्रोताओं ने भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कार्यक्रम का आनंद लिया । विधि महाविद्यालय के निदेशक राजेश दुबे ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया ।
डॉ. दिनेशकुमार रचित ‘छंद पंचामृत’ काव्य संग्रह का लोकार्पण

अपनी भाषा चुने।
You Might Also Like
Leave a Comment
Recent Posts
- डॉ. दिनेशकुमार रचित ‘छंद पंचामृत’ काव्य संग्रह का लोकार्पण
- दुर्गापूजा पर धनबाद में सुरक्षा का कड़ा पहरा, 7 जोन में बंटा जिला; 379 दंडाधिकारी संभालेंगे मोर्चा
- नवरात्रि में माता दुर्गा की भव्य मूर्ति स्थापित करने वाले रामजीत गौतम का सम्मान
- श्रीराम कथा एवं भव्य कलश यात्रा की तैयारियों को लेकर समन्वय बैठक
- पत्रकार सुनील चतुर्वेदी की मां उर्मिला देवी का आकस्मिक निधन
