मुंबई। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में दिए गए आपत्तिजनक बयान की कैबिनेट मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा ने कड़े शब्दों में निंदा की है। खरगे अपने बयान के लिए देश से माफी मांगें, ऐसी मांग मंत्री लोढ़ा ने की। इस संबंध में कैबिनेट मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा ने कहा कि विनाशकाले विपरीत बुद्धि। इससे पहले राहुल गांधी छोटे बच्चों की तरह व्यवहार कर रहे थे। मल्लिकार्जुन खरगे ने जो बयान दिया, उससे उनकी बुद्धि कितनी है, यह दिखाई दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक महान व्यक्तित्व हैं और उनके बारे में इस तरह का बयान देना किसी को भी शोभा नहीं देता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में आपत्तिजनक बयान देना केवल एक व्यक्ति का अपमान नहीं, बल्कि देश का अपमान है, ऐसा मंत्री लोढ़ा ने कहा। खरगे अपने बयान के लिए देश से माफी मांगें। अन्यथा जनता उन्हें माफ नहीं करेगी, ऐसी चेतावनी भी मंत्री लोढ़ा ने दी।
मल्लिकार्जुन खरगे देश से माफी मांगें : मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा

अपनी भाषा चुने।
You Might Also Like
Leave a Comment
Recent Posts
- वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप, अखिलेश यादव की मांग— आधार से जुड़ें मतदाता सूची
- लखनऊ MLC मतगणना में कांति सिंह का बड़ा आरोप, बोलीं— मेरा डिब्बा बदल दिया गया
- यूपी MLC चुनाव: 2027 का सेमीफाइनल शुरू, बीजेपी-सपा में सीधी टक्कर
- UP News: 2027 से पहले सपा का बड़ा दांव: पूर्व IAS, भाजपा के 2 पूर्व विधायकों समेत दर्जनों सपा में शामिल
- जौनपुर में श्री राम कथा का छठा दिन, श्रीराम वन गमन और केवट संवाद का मार्मिक वर्णन
