By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: सद्विचारेश्वर महादेव मंदिर में हर हर महादेव के जयकारों के बीच महारुद्राभिषेक सम्पन्न 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > ताज़ा ख़बरें > सद्विचारेश्वर महादेव मंदिर में हर हर महादेव के जयकारों के बीच महारुद्राभिषेक सम्पन्न 
ताज़ा ख़बरें

सद्विचारेश्वर महादेव मंदिर में हर हर महादेव के जयकारों के बीच महारुद्राभिषेक सम्पन्न 

Digital Desk - Lucknow
Last updated: August 18, 2026 11:53 am
Digital Desk - Lucknow
3 months ago
Share
सद्विचारेश्वर महादेव मंदिर में हर हर महादेव के जयकारों के बीच महारुद्राभिषेक सम्पन्न 
SHARE

अपनी भाषा चुने।

मुंबई। श्रावण मास भगवान शिव की आराधना और भक्ति का पावन महीना माना जाता है। इस दौरान शिवालयों में विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जाता है। इसी धार्मिक परंपरा को आगे बढ़ाते हुए भारतीय सद्विचार मंच की ओर से पिछले कई वर्षों से श्रावण मास में महारुद्राभिषेक का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में रविवार , दिनांक 16अगस्त,2026 को दहिसर पूर्व स्थित श्री सद्विचारेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ महारुद्राभिषेक संपन्न हुआ।सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चले महारुद्राभिषेक में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव का अभिषेक किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजन-अर्चन कर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद महाप्रसाद का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी, आमदार मूरजी पटेल , श्री सिद्धिविनायक मंदिर न्यास के कोषाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी, शिवसेना (यूबीटी) प्रवक्ता आनंद दुबे, शिवसेना नेता गुलाब दुबे, नगर सेवक, विवेक उपाध्याय (मीर भायंदर), पूर्व नगर सेवक विद्यार्थी सिंह,पूर्व नगरसेवक विजय राय, पूर्व नगर सेवक विनोद मिश्रा, श्रीमती नीतू संतोष, आर.एन. सिंह, अनिल गलगली(आरटीआई कार्यकर्ता),मुंबई भाजपा प्रवक्ता उदय प्रताप सिंह, समाजसेवी एडवोकेट रामकृपाल उपाध्याय, प्रसिद्ध टेक्नोक्रेट दिनेशचन्द्र उपाध्याय, पत्रकार अभय मिश्रा, श्रीनिवासानंद महाराज, पत्रकार राजकिशोर तिवारी, पत्रकार शिवपूजन पाण्डेय, पत्रकार भगवती मिश्रा, पत्रकार राजेश उपाध्याय, वरिष्ठ पत्रकार अनुराग त्रिपाठी,विनोद यादव, कांग्रेसी नेता डॉ. किशोर सिंह, अवनीश तीर्थराज सिंह, देवशंकर (बाबा )दुबे, समाजसेवी सुरेन्द्र कुमार मिश्रा, डॉ. अजय एल. दुबे, पत्रकार रविन्द्रनाथ दुबे, अनिरुद्ध पाण्डेय, संस्था की अंधेरी शाखा अध्यक्ष प्रेमचंद (बाबा) तिवारी, भवन निर्माता एडवोकेट मनोज चतुर्वेदी, उद्योगपति ब्रह्मदेव सिंह, डॉ. ओ.के.मिश्रा(संचालक,मेट्रोपाॅल हास्पीटल, ठाणे), समाजसेवी अमित ओमप्रकाश दुबे सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

भारतीय सद्विचार मंच के संस्थापक एवं मुख्य मार्गदर्शक डॉ. राधेश्याम तिवारी, अध्यक्ष डॉ. शिवश्याम तिवारी, उपाध्यक्ष पं. कमलाशंकर मिश्रा एवं बैजनाथ मिश्रा, मंत्री नागेंद्र मिश्रा,सह मंत्री राजीव मिश्रा, कोषाध्यक्ष महेंद्र कुमार मिश्रा सहित संस्था के पदाधिकारियों और सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

आयोजकों ने कहा कि श्रावण मास में होने वाला यह धार्मिक आयोजन पिछले कई वर्षों से श्रद्धा और आस्था के साथ आयोजित किया जा रहा है। ऐसे आयोजनों से समाज में धार्मिक संस्कार, सद्भाव और आध्यात्मिक चेतना को बढ़ावा मिलता है। कार्यक्रम का समापन महाप्रसाद वितरण के साथ हुआ।

- Advertisement -
anaya's kitchenanaya's kitchen

You Might Also Like

IPL 2027: क्या 74 से बढ़कर 94 हो जाएंगे मैच? द्विपक्षीय सीरीज पर मंडराया संकट, चेयरमैन अरुण धूमल का बड़ा खुलासा
दिल्ली में दशहरे पर अनोखा दहन! रावण के साथ जलेगा कॉकरोच का पुतला
IPL 2026: जीत के जश्न के बीच श्रेयस अय्यर को BCCI ने दिया जोर का झटका, लगा लाखों का जुर्माना; जानें क्या है वजह
श्री राम और श्री कृष्ण एक ही परम ब्रह्म के अलग-अलग स्वरूप : डॉ द्रिगेश यादव
धनबाद के 55 वार्डों में लगेंगी 2750 स्ट्रीट लाइटें, दुर्गापूजा से पहले रोशनी बढ़ाने की तैयारी
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article संगीत साहित्य मंच द्वारा विशेष काव्य संध्या एवं पुस्तक विमोचन संपन्न संगीत साहित्य मंच द्वारा विशेष काव्य संध्या एवं पुस्तक विमोचन संपन्न
Next Article आचार्य बलदेव पीजी कॉलेज व मॉडर्न विंग्स में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस आचार्य बलदेव पीजी कॉलेज व मॉडर्न विंग्स में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • विवाह सनातन धर्म की परंपरा के अनुसार ही होना चाहिए : आचार्य विष्णु कांत शास्त्री
  • रोहित पवार द्वारा मुख्यमंत्री पर लगे आरोपों को कृपाशंकर ने बताया मनगढ़ंत और निराधार
  • NEET paper leak मामले में दिल्ली कोर्ट का बड़ा फैसला, 14 आरोपियों पर चार्ज फ्रेम करने का आदेश
  • Rahul Gandhi का अमेरिका में बयान: अर्थव्यवस्था को ‘डिजास्टर’ बताया, भाजपा ने किया पलटवार
  • Marital Rape पर सुप्रीम कोर्ट में आज से महत्वपूर्ण सुनवाई शुरू

Recent Comments

  1. Sushil kumar Shukla on भारतीय जनभाषा प्रचार समिति द्वारा विचार गोष्ठी एवं परिचर्चा संपन्न 
about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 20 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

Important Category

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र

Important Links

  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य

Quick Link

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up