By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: भारतीय प्रबंधन संस्थान में राजभाषा संगोष्ठी एवं हास्य कवि सम्मेलन संपन्न
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > ताज़ा ख़बरें > भारतीय प्रबंधन संस्थान में राजभाषा संगोष्ठी एवं हास्य कवि सम्मेलन संपन्न
ताज़ा ख़बरें

भारतीय प्रबंधन संस्थान में राजभाषा संगोष्ठी एवं हास्य कवि सम्मेलन संपन्न

Anam Fatima
Last updated: October 23, 2026 7:44 pm
Anam Fatima
2 hours ago
Share
भारतीय प्रबंधन संस्थान में राजभाषा संगोष्ठी एवं हास्य कवि सम्मेलन संपन्न
SHARE

अपनी भाषा चुने।

मुंबई। भारतीय प्रबंधन संस्थान मुंबई में हिंदी पखवाड़ा एवं हिंदी प्रोत्साहन योजना का पुरस्कार वितरण समारोह, राजभाषा संगोष्ठी तथा हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन संस्थान के सभागार में किया गया। समारोह की अध्यक्षता संस्थान के प्राध्यापक प्रो. संजीव वर्मा ने की जबकि स्वागत भाषण मुख्य प्रशासनिक अधिकारी ले.क. (श्रीमती) निशा सिंह ने दिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में हरीश सिंह चौहान, उप निदेशक (कार्यान्वयन), पश्चिम क्षेत्रीय कार्यान्वयन कार्यालय, गृह मंत्रालय, भारत सरकार तथा हास्य कवि सुरेश मिश्र उपस्थित थे। समारोह में अतिथियों के हाथों हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित विविध प्रतियोगिताओं, हिंदी प्रोत्साहन योजना, आदि के विजेताओं को पुरस्कार व प्रमाणपत्र दिए गए। हरीश सिंह चौहान ने सभी पुरस्कार विजेताओं को बधाई दी और सभी लोगों से हिंदी के प्रयोग को निरंतर बढ़ाते रहने के लिए प्रेरित किया। अतिथि हास्य कवि के रूप में उपस्थित सुरेश मिश्र ने अपनी हास्य-व्यंग्य कविताओं से सभी श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनकी बेटी कविता पर लोगों की आंखें नम हो गईं। समारोह के अध्यक्ष प्रो. संजीव वर्मा, प्राध्यापक, ने संस्थान में हिंदी के बढ़ते प्रयोग के लिए संस्थान के अधिकारियों व कर्मचारियों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने निदेशक प्रो. मनोज कुमार तिवारी की ओर से अपने वक्तव्य में संस्थान में राजभाषा हिंदी के प्रयोग को बढ़ाने के लिए अपनी वचनबद्धता दोहरायी। कार्यक्रम का संचालन मो. आफताब आलम, सहायक प्रशासनिक अधिकारी ग्रेड 1 (हिंदी भाषा) ने किया एवं श्री सुरेश हजाम, वरिष्ठ हिंदी अनुवादक ने कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

गौरतलब है कि भारतीय प्रबंधन संस्थान मुंबई में राजभाषा हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग को प्रोत्साहित करने के लिए दि. 14 से 30 सितंबर, 2026 तक हिंदी पखवाड़ा का आयोजन किया गया। इस आयोजन में संस्थान के संकाय सदस्यों, अधिकारियों, कर्मचारियों व छात्रों के लिए निबंध लेखन, वर्ग पहेली, प्रश्नावली, टिप्पण लेखन, हिंदी टंकण, चित्रकथा लेखन, स्वरचित काव्य पठन, सुंदर हस्तलेखन, श्रुत लेखन, आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में बड़ी संख्या में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सहभागिता की और पुरस्कार जीते।

You Might Also Like

पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद के 170 ग्राम प्रहरियों को किया गया सम्मानित
महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के विकास संगम को नई दिशा देगा ‘बूस्ट इंडिया कॉन्क्लेव – एकता समिट अध्याय 3’
राहुल गांधी-अखिलेश यादव हिरासत में! SIR को लेकर विपक्ष का बड़ा हंगामा
शिक्षा की अलख जगाने में राहुल एजुकेशन का कमाल: पुलिस कमिश्नर निकेत कौशिक बोले
CJP का 24 घंटे का अल्टीमेटम, राहुल गांधी के ‘चलो दिल्ली’ मार्च के चलते सुरक्षा बढ़ाई
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article जौनपुर में मनाया गया अमित शाह का जन्मदिन, कृपाशंकर सिंह द्वारा 62 जरूरतमंद लोगों को कान की मशीनें वितरित जौनपुर में मनाया गया अमित शाह का जन्मदिन, कृपाशंकर सिंह द्वारा 62 जरूरतमंद लोगों को कान की मशीनें वितरित
Next Article देवेंद्र फडणवीस, महाराष्ट्र में विकास की गंगा बहाने वाले मुख्यमंत्री : श्रीनिवासानंद महाराज देवेंद्र फडणवीस, महाराष्ट्र में विकास की गंगा बहाने वाले मुख्यमंत्री : श्रीनिवासानंद महाराज
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • जौनपुर में आचार्य शांतनु महाराज की कथा का तीसरा दिन, ज्ञान प्रकाश सिंह के धर्मपरायणता की सराहना
  • कपूरपुर में श्रीराम कथा के प्रथम दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़
  • दैनिक जागरण के जिला प्रतिनिधि सर्वेश मिश्रा का सम्मान
  • विक्रोली में अखिल भारतीय विराट हास्य कवि सम्मेलन व रामलीला भव्यता के साथ सम्पन्न
  • महा हड़ताल एवं धरना प्रदर्शन में पहुंचे जौनपुर साधन सहकारी समिति के सचिव

Recent Comments

No comments to show.
about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 20 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

Important Category

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र

Important Links

  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य

Quick Link

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up