By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: देवेंद्र फडणवीस, महाराष्ट्र में विकास की गंगा बहाने वाले मुख्यमंत्री : श्रीनिवासानंद महाराज
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > ताज़ा ख़बरें > देवेंद्र फडणवीस, महाराष्ट्र में विकास की गंगा बहाने वाले मुख्यमंत्री : श्रीनिवासानंद महाराज
ताज़ा ख़बरें

देवेंद्र फडणवीस, महाराष्ट्र में विकास की गंगा बहाने वाले मुख्यमंत्री : श्रीनिवासानंद महाराज

Anam Fatima
Last updated: October 23, 2026 7:48 pm
Anam Fatima
3 weeks ago
Share
देवेंद्र फडणवीस, महाराष्ट्र में विकास की गंगा बहाने वाले मुख्यमंत्री : श्रीनिवासानंद महाराज
SHARE

अपनी भाषा चुने।

मुंबई । मानव धर्माचरण समिति (रजि.) मुंबई के संस्थापक अध्यक्ष श्रीनिवासानंद महाराज ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि देश के विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों में देवेंद्र फडणवीस एक कुशल, सरल और दूरदर्शी प्रशासक के रूप में अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। उनके नेतृत्व में महाराष्ट्र में विकास की गंगा बह रही है। श्रीनिवासानंद महाराज ने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के व्यक्तित्व की सबसे बड़ी विशेषता उनका सहज, सरल और त्यागपूर्ण स्वभाव है। उनमें अहंकार का अभाव तथा आम जनता के प्रति अपनापन दिखाई देता है। यही उनके व्यक्तित्व के दैविक गुण हैं, जो उन्हें आम जनमानस के बीच लोकप्रिय बनाते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री फडणवीस के कार्यकाल में इन्फ्रास्ट्रक्चर और कनेक्टिविटी पर विशेष जोर दिया गया है। मुंबई-नागपुर समृद्धि महामार्ग, मुंबई मेट्रो का व्यापक विस्तार, कोस्टल रोड तथा अन्य महत्वपूर्ण सड़क और परिवहन परियोजनाओं को गति मिली है। मुंबई में मेट्रो का तेजी से विस्तार होने के साथ भूमिगत मेट्रो और भविष्य की आधुनिक परिवहन व्यवस्था को लेकर भी बड़े स्तर पर काम किया जा रहा है।

श्रीनिवासानंद महाराज ने कहा कि बड़ी परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए सरकार की ओर से वॉर रूम जैसी प्रभावी निगरानी व्यवस्था पर भी जोर दिया गया है। मुंबई के विकास को नई दिशा देने वाली अनेक महत्वाकांक्षी परियोजनाएं आज जमीन पर दिखाई दे रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रशासनिक और आर्थिक क्षेत्र में भी कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। मुंबई में सरकारी उपयोग के लिए महत्वपूर्ण संपत्तियों और जमीन की उपलब्धता से भविष्य की प्रशासनिक आवश्यकताओं को पूरा करने की दिशा में कदम उठाए गए हैं। मराठवाड़ा के जल संकट को दूर करने के लिए जल प्रबंधन और सिंचाई से जुड़ी परियोजनाओं पर भी सरकार ने विशेष ध्यान दिया है। इजरायली तकनीक और साझेदारी के माध्यम से जल संरक्षण एवं सिंचाई व्यवस्था को मजबूत करने के प्रयास किए गए हैं, जिससे किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों को लाभ पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। सामाजिक एवं शैक्षणिक क्षेत्र में भी सरकार द्वारा विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों को शिक्षा और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं। विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति, प्रशिक्षण, शुल्क प्रतिपूर्ति और अन्य शैक्षणिक सुविधाओं को बढ़ावा देने के प्रयास किए जा रहे हैं। श्रीनिवासानंद महाराज ने आगे कहा कि उद्योग और निवेश के क्षेत्र में भी महाराष्ट्र को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस लगातार प्रयासरत हैं। निवेश को आकर्षित करने, रोजगार के अवसर बढ़ाने और महाराष्ट्र को औद्योगिक विकास का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में सरकार की नीतियां महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि देवेंद्र फडणवीस अब एक कुशल प्रशासक और आधुनिक बुनियादी ढांचे के मजबूत पक्षधर के रूप में स्थापित हो चुके हैं। मुंबई में मेट्रो का लगातार विस्तार, भूमिगत परिवहन परियोजनाओं की दिशा में प्रगति तथा बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट महाराष्ट्र के विकास की तस्वीर बदल रहे हैं। श्रीनिवासानंद महाराज ने विश्वास व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में महाराष्ट्र आने वाले समय में विकास, उद्योग, रोजगार, शिक्षा और आधुनिक बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनेगा।

You Might Also Like

SIR के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे असदुद्दीन ओवैसी, 15 अक्टूबर को सुनवाई पर नजर
Dindori Explosive Incident: मध्य प्रदेश के डिंडौरी में रसगुल्ला बताकर खिलाया देसी विस्फोटक, मुंह में धमाके से युवक की दर्दनाक मौत
सुलतानपुर में Shri Vishwanath Group का सफल कैंपस प्लेसमेंट
उद्धव सेना से उत्तर भारतीयों का मोह भंग,पद के साथ सम्मान भी दे रही शिंदे सेना
Rahul Gandhi phone tapping: राहुल गांधी का बड़ा आरोप, बोले- प्रधानमंत्री मेरा फोन टैप करवा रहे हैं
Share This Article
Facebook Email Print
Anam Fatima
ByAnam Fatima
Follow:
Anam Fatima is a Journalism & Mass Communication student and Digital Journalism Intern at Akhandrashtra.com. She specializes in reporting and writing on Politics, Governance, and Public Affairs, with a strong commitment to delivering insightful, well-researched stories in Hindi journalism.
Previous Article भारतीय प्रबंधन संस्थान में राजभाषा संगोष्ठी एवं हास्य कवि सम्मेलन संपन्न भारतीय प्रबंधन संस्थान में राजभाषा संगोष्ठी एवं हास्य कवि सम्मेलन संपन्न
Next Article महा हड़ताल एवं धरना प्रदर्शन में पहुंचे जौनपुर साधन सहकारी समिति के सचिव महा हड़ताल एवं धरना प्रदर्शन में पहुंचे जौनपुर साधन सहकारी समिति के सचिव
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • छठ महापर्व प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, अनुशासन और सामाजिक एकता का प्रतीक : संजय सिंह
  • उत्कृष्ट कार्यों हेतु चन्द्र भूषण शर्मा,शिवशंकर व उमा को मिला सम्मान
  • पं.जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन पर युवक कांग्रेस ने धूमधाम से मनाया बाल दिवस
  • देवी श्रद्धा किशोरी की मधुर वाणी में श्रीमद् भागवत कथा सुनने भारी संख्या में पहुंच रहे श्रद्धालु
  • नालासोपारा सेवा समिती द्वारा दो दिवसीय सार्वजनिक छठ पूजा संपन्न

Recent Comments

  1. Sushil kumar Shukla on भारतीय जनभाषा प्रचार समिति द्वारा विचार गोष्ठी एवं परिचर्चा संपन्न 
about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 20 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

Important Category

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र

Important Links

  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य

Quick Link

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up