मुंबई। नासिक के उद्योगपति तथा विश्व प्रसिद्ध गारगोटी संग्रहालय के संस्थापक केसी पांडे ने अपनी धर्मपत्नी नीरा कृष्णा पांडे के साथ एक दिन में ही देवभूमि उत्तराखंड स्थित चार धाम की यात्रा कर एक प्रेरणादायक रिकॉर्ड बनाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार किसी वरिष्ठ नागरिक दंपत्ति की एक दिन के भीतर चारों धाम की यात्रा करना अत्यंत कठिन और चुनौतीपूर्ण माना जाता है। उन्होंने चारों धाम की यात्रा किराए के हेलीकॉप्टर से की। इसके लिए उन्हें 10 लाख रुपए चुकाने पड़े। यात्रा के दौरान उनके साथ श्री कैलाश मठ ट्रस्ट के महामंडलेश्वर आचार्य स्वामी संविदानंद, वरिष्ठ पत्रकार संजय शर्मा तथा प्रेम मिश्रा उपस्थित रहे। श्री पांडे ने ईश्वर को धन्यवाद देते हुए कहा कि यात्रा अत्यंत कठिन रही, परंतु प्रकृति ने उनका पूरा साथ दिया। दीपावली के अवसर पर यह उनकी अविस्मरणीय धार्मिक यात्रा रही। उत्तराखंड के चार धाम जिन्हें छोटा चार धाम भी कहा जाता है, उसमें मां यमुना का उद्गम स्थल यमुनोत्री, मां गंगा का उद्गम स्थल गंगोत्री, भगवान शिव को समर्पित ज्योतिर्लिंग केदारनाथ तथा भगवान विष्णु को समर्पित धाम बद्रीनाथ का समावेश है। केसी पांडे की एक दिन में की गई चार धाम यात्रा उनके आत्मबल और दृढ़ इच्छा शक्ति का परिचायक है। श्री शिरडी संस्थान के ट्रस्टी रहे केसी पांडे साई बाबा के भक्त हैं और अपनी उपलब्धि का सरसरी उन्हीं के चरणों में समर्पित करते हैं।1993 में भारतीय जल सेना में चीफ एयर आर्टिफिशर के पद पर सेवा निवृत केसी पांडे, 1978 से लेकर 1993 तक आईएनएस विक्रांत और आईएनएस विराट जैसे बड़े एयरक्राफ्ट कैरियर्स पर काम कर चुके हैं।
नासिक के उद्योगपति केसी पांडे ने एक दिन में चार धाम की यात्रा का बनाया रिकॉर्ड

Anam Fatima is a Journalism & Mass Communication student and Digital Journalism Intern at Akhandrashtra.com. She specializes in reporting and writing on Politics, Governance, and Public Affairs, with a strong commitment to delivering insightful, well-researched stories in Hindi journalism.
Leave a Comment
