By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: घनश्याम दुबे की 75वीं जयंती पर ‘GRD10’ का विधायक संजय उपाध्याय ने किया शुभारंभ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > ताज़ा ख़बरें > घनश्याम दुबे की 75वीं जयंती पर ‘GRD10’ का विधायक संजय उपाध्याय ने किया शुभारंभ
ताज़ा ख़बरें

घनश्याम दुबे की 75वीं जयंती पर ‘GRD10’ का विधायक संजय उपाध्याय ने किया शुभारंभ

Anam Fatima
Last updated: November 12, 2026 3:33 pm
Anam Fatima
3 hours ago
Share
घनश्याम दुबे की 75वीं जयंती पर ‘GRD10’ का विधायक संजय उपाध्याय ने किया शुभारंभ
SHARE

अपनी भाषा चुने।

मुंबई। अंधेरी पश्चिम स्थित श्रीकृष्णा कॉम्प्लेक्स में पूर्व विधान परिषद सदस्य एवं वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता स्वर्गीय घनश्याम राजनारायण दुबे की 75वीं जयंती के अवसर पर उनकी स्मृति, विचारों और सामाजिक योगदान को समर्पित ‘GRD10 – A Legacy of Inspiration’ संस्था का भव्य शुभारंभ किया गया। भाजपा विधायक संजय उपाध्याय ने दीप प्रज्वलित कर इस पहल का औपचारिक शुभारंभ किया। इस गरिमामय अवसर पर असम के राज्यपाल आचार्य लक्ष्मण प्रसाद ऑनलाइन माध्यम से जुड़े और अपनी शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान किए। निरंजन हीरानंदानी सहित बॉलीवुड की प्रतिष्ठित हस्तियों तथा सामाजिक, शैक्षणिक और अन्य क्षेत्रों के अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने भी अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं।इस अवसर पर पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी, आरटीआई कार्यकर्ता एवं पत्रकार अनिल गलगली, डॉ. राधेश्याम तिवारी, धर्मराज दुबे, पत्रकार बृजमोहन पांडे, फिल्म युनियन नेता बी.एन. तिवारी, अशोक दुबे, डॉ. सागर त्रिपाठी, विनोद पाठक, डॉ. नीरज दुबे, एड अवनीश सिंह, पत्रकार अभय मिश्रा, हरगोविंद विश्वकर्मा और राजकिशोर तिवारी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

कार्यक्रम का संचालन आरजे जैन ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन अनिल गलगली ने किया। स्वर्गीय घनश्याम राजनारायण दुबे पहलवान, राजनेता और सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय प्रभावशाली व्यक्तित्व थे। शिवसेना की ओर से विधान परिषद सदस्य रहे दुबे ने उत्तर भारतीय समाज को एकजुट करने और सामाजिक स्तर पर संगठित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनकी इसी सामाजिक प्रतिबद्धता, संघर्ष और जनसेवा की विरासत को संस्थागत स्वरूप देकर आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से उनकी सुपुत्री डॉ. सुनीता दुबे, मैनेजिंग डायरेक्टर, आर्यन हॉस्पिटल एंड मेडिकल सेंटर ने GRD10 की परिकल्पना की है।

घनश्याम दुबे की 75वीं जयंती पर ‘GRD10’ का विधायक संजय उपाध्याय ने किया शुभारंभ

GRD10 के माध्यम से प्रतिवर्ष प्रतिभाशाली व्यक्तियों और जमीनी स्तर पर उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों को राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। इनमें पारंपरिक कुश्ती एवं अखाड़ा संस्कृति, खेल, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, शिक्षा, पत्रकारिता तथा सामाजिक सेवा जैसे क्षेत्र प्रमुख होंगे। महाराष्ट्र में उत्तर भारतीय समाज के सामाजिक, शैक्षणिक, सांस्कृतिक और राष्ट्र निर्माण में योगदान को भी इस पहल में विशेष स्थान दिया जाएगा।

- Advertisement -
anaya's kitchenanaya's kitchen

कार्यक्रम में आर्यन दुबे ने आगामी वर्ष में प्रदान किए जाने वाले पांच पुरस्कारों की रूपरेखा प्रस्तुत की। वहीं, डॉ. सुनीता दुबे ने सामाजिक सरोकारों के तहत कैंसर पीड़ितों और स्कूली विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता प्रदान की। कार्यक्रम के दौरान डॉ. सुनीता दुबे ने बोरिवली में स्वर्गीय घनश्याम दुबे के नाम पर कुश्ती अकादमी स्थापित करने तथा क्षेत्र में सड़क और विद्यालय निर्माण से संबंधित विकास परियोजनाओं का प्रस्ताव रखा। इस संबंध में विधायक संजय उपाध्याय को पहल की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि प्रस्तावित कार्यों की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है और शीघ्र सकारात्मक परिणाम आने की अपेक्षा है। कार्यक्रम के माध्यम से स्वर्गीय घनश्याम दुबे के सामाजिक योगदान और विचारों को स्मरण करते हुए उनकी जनसेवा की विरासत को पुरस्कारों, संस्थागत पहलों और समाजोपयोगी कार्यों के जरिए आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।

You Might Also Like

दुर्गापूजा की सुरक्षा को लेकर सड़क पर उतरे DC-SSP, धनबाद में निकला फ्लैग मार्च
Savarkar Jayanti 2026: गोमती नगर में शनिवार को ‘माय होम इंडिया’ संस्था के तत्वावधान में ‘स्वातंत्र्यवीर सावरकर जयंती महोत्सव 2026’ का आयोजन हुआ।
पूर्व IAS दिव्या मित्तल ने बनाई ‘जननीति भारत’ पार्टी, 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव में उतरने का ऐलान
Dulha Murder Case: अदालतें बंद कर दो? दूल्हा हत्याकांड में बहन की ‘एनकाउंटर जस्टिस’ की जिद पर सवाल
अखिलेश यादव ने पांच गरीब परिवारों को सौंपी ‘पीडीए घर’ की चाबी
Share This Article
Facebook Email Print
Anam Fatima
ByAnam Fatima
Follow:
Anam Fatima is a Journalism & Mass Communication student and Digital Journalism Intern at Akhandrashtra.com. She specializes in reporting and writing on Politics, Governance, and Public Affairs, with a strong commitment to delivering insightful, well-researched stories in Hindi journalism.
Previous Article Dindori Explosive Incident में रसगुल्ला बताकर देसी विस्फोटक खिलाने के मामले की प्रतीकात्मक तस्वीर Dindori Explosive Incident: मध्य प्रदेश के डिंडौरी में रसगुल्ला बताकर खिलाया देसी विस्फोटक, मुंह में धमाके से युवक की दर्दनाक मौत
Next Article ब्रह्माकुमारीज सेवा केंद्र में स्नेह और आध्यात्मिकता का दिखा अनूठा संगम ब्रह्माकुमारीज सेवा केंद्र में स्नेह और आध्यात्मिकता का दिखा अनूठा संगम
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सैन हरिकेश शर्मा नंदवंशी FRCT‌ के राज्य प्रभारी नियुक्त
  • ब्रह्माकुमारीज सेवा केंद्र में स्नेह और आध्यात्मिकता का दिखा अनूठा संगम
  • घनश्याम दुबे की 75वीं जयंती पर ‘GRD10’ का विधायक संजय उपाध्याय ने किया शुभारंभ
  • Dindori Explosive Incident: मध्य प्रदेश के डिंडौरी में रसगुल्ला बताकर खिलाया देसी विस्फोटक, मुंह में धमाके से युवक की दर्दनाक मौत
  • सामाजिक परिवर्तन मोर्चा का ऐलान, ओवैसी-चंद्रशेखर आजाद ने मिलाया हाथ; चंद्रशेखर होंगे CM फेस

Recent Comments

  1. Sushil kumar Shukla on भारतीय जनभाषा प्रचार समिति द्वारा विचार गोष्ठी एवं परिचर्चा संपन्न 
about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 20 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

Important Category

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र

Important Links

  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य

Quick Link

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up