मुंबई । भांडुप शहर के निवासी समाजसेवी एवं उत्कृष्ट कलमकार सैन हरिकेश शर्मा नंदवंशी के उत्कृष्ट सामाजिक कार्य को देखते हुए FRCT फास्ट रिलीफ चैरिटेबल ट्रस्ट ने महाराष्ट्र एवं राजस्थान राज्य का प्रभारी मनोनीत किया है। नंदवंशी मूलतः जनपद जौनपुर के मछली शहर से सामान्य परिवार के निवासी हैं। जिन्होंने अपने जीवन में सभी प्रकार की चुनौतियां स्वीकार करते हुए परिश्रम करते रहने की ठानी हैं। जिसने भी मंजिल पाने की जिद्द या प्रण किया है वह अवश्य ही सफलता हासिल की है उसमें से एक उदाहरण सैन हरिकेश शर्मा नंदवंशी हैं।FRCT एक सामाजिक संस्था है जो उत्तर प्रदेश से संचालित किया गया जिसके संस्थापक महेंद्र कुमार वर्मा,सहसंस्थापक चंद्रशेखर सिंह एवं चरन सिंह कंवर हैं। जिन्होंने पिछड़े, असहाय,निर्बल,पिछड़े समुदाय को संबल प्रदान करने के उद्देश्य से भूमिका तैयार किया।सर्वप्रथम वर्तमान महंगाई की चरम सीमा से जुझते परिवार की बेटी की शादी में योगदान तत्पश्चात व्यक्ति के आकस्मिक निधन पर परिवार एवं बच्चों के लिए सहायता प्रदान करने का वीणा उठाया। दोनों विचारों को आगे बढ़ाने के लिए सर्वप्रथम सदस्यता अभियान चलाया फिर न्यूनतम धनराशि 50 रुपए प्रति सदस्य सहयोग देने की अपील किया। बता दें कि यह संस्था 2025 से संचालित किया गया आज डेढ़ लाख के आस-पास सदस्य हो चुकें हैं और सदस्यता अभियान तेजी से चल रहा है।जिसमें सैन हरिकेश शर्मा नंदवंशी की अहम् भूमिका मुंबई से बनीं हुई है।हरिकेश शर्मा नंदवंशी ने बताया कि प्रत्येक महिने आकस्मिक निधन अथवा बेटी विवाह शगुन सहयोग में 500000 से ऊपर उक्त परिवार को सहायता के रुप में सदस्यों द्वारा दी जा रही है भविष्य में आगे और भी धनराशि बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। महाराष्ट्र एवं राजस्थान की जिम्मेदारी संस्था ने मुझे सौंपी है जिसका निर्वहन मैं ईमानदारी से करते रहूंगा। हरिकेश शर्मा नंदवंशी ने लोगों से अपील किया है कि सभी देशवासी FRCT (https://www.frctup.com) का सदस्य बनें और अपना परिवार सुरक्षित और मजबूत बनाएं जिससे बेटी के विवाह में पर्याप्त धनराशि सहयोग प्राप्त हो तथा आकस्मिक निधन पर असहाय परिवार को मजबूत बनाने हेतु सहायतार्थ धनराशि प्राप्त हो।उक्त जिम्मेदारी मिलने पर सैन हरिकेश शर्मा नंदवंशी के शुभचिंतकों ने शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी।
सैन हरिकेश शर्मा नंदवंशी FRCT के राज्य प्रभारी नियुक्त

Anam Fatima is a Journalism & Mass Communication student and Digital Journalism Intern at Akhandrashtra.com. She specializes in reporting and writing on Politics, Governance, and Public Affairs, with a strong commitment to delivering insightful, well-researched stories in Hindi journalism.
Leave a Comment
