मुंबई। एनसीपी (शरदचंद्र पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने 16 नवंबर 2026 को मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर गंभीर आरोप लगाए थे। महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह ने रोहित पवार के बयान की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जैसे गरिमामयी संवैधानिक पद पर आसीन व्यक्ति के विरुद्ध बिना किसी ठोस प्रमाण के निराधार आरोप लगाना राजनीति की मर्यादा के विरुद्ध है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जा रहे मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के बेदाग सार्वजनिक जीवन, कुशल नेतृत्व, पारदर्शी कार्यप्रणाली और राज्य के विकास के प्रति उनके समर्पण को संपूर्ण महाराष्ट्र की जनता स्वीकार कर रही है। कृपाशंकर ने कहा कि अजितदादा पवार के निधन से जुड़ा विषय अत्यंत संवेदनशील है। इसकी निष्पक्ष और पारदर्शी जांच होनी चाहिए तथा दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। रोहित पवार द्वारा जिस तरह से महाराष्ट्र के लोकप्रिय मुख्यमंत्री को लेकर आधारहीन और मनगढ़ंत आरोप लगाए गए,उसे ना तो महाराष्ट्र की जनता स्वीकार करेगी और ना ही राजनीति से जुड़े प्रबुद्ध लोग। उन्होंने कहा कि रोहित पवार को संयम और शुचितापूर्ण राजनीति का पालन करना चाहिए।
रोहित पवार द्वारा मुख्यमंत्री पर लगे आरोपों को कृपाशंकर ने बताया मनगढ़ंत और निराधार

Anam Fatima is a Journalism & Mass Communication student and Digital Journalism Intern at Akhandrashtra.com. She specializes in reporting and writing on Politics, Governance, and Public Affairs, with a strong commitment to delivering insightful, well-researched stories in Hindi journalism.
Leave a Comment
