By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: कठिन परिस्थितियों का सामना करने के लिए तैयार रहें विद्यार्थी : डॉ रमाकांत क्षितिज
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > ताज़ा ख़बरें > कठिन परिस्थितियों का सामना करने के लिए तैयार रहें विद्यार्थी : डॉ रमाकांत क्षितिज
ताज़ा ख़बरें

कठिन परिस्थितियों का सामना करने के लिए तैयार रहें विद्यार्थी : डॉ रमाकांत क्षितिज

Anam Fatima
Last updated: November 19, 2026 10:02 pm
Anam Fatima
5 minutes ago
Share
कठिन परिस्थितियों का सामना करने के लिए तैयार रहें विद्यार्थी : डॉ रमाकांत क्षितिज
SHARE

अपनी भाषा चुने।

सुल्तानपुर। शिक्षा केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं होती, बल्कि जीवन को समझने, स्वयं को पहचानने और चुनौतियों से लड़ने की क्षमता विकसित करना भी इसका महत्वपूर्ण उद्देश्य है। इसी सोच को साकार करते हुए हनुमत इंटर कॉलेज सुल्तानपुर में विद्यार्थियों के मानसिक, शैक्षिक एवं आध्यात्मिक विकास के लिए प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुंबई से आए प्रख्यात दार्शनिक चिंतक, प्रेरक वक्ता एवं लेखक डॉ. रमाकांत तिवारी ‘क्षितिज’ ने छात्र-छात्राओं को जीवन में सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास और एकाग्रता का महत्व समझाया।कार्यक्रम में डॉ. क्षितिज ने विद्यार्थियों को किशोरावस्था में आने वाले मानसिक, भावनात्मक और शैक्षिक उतार-चढ़ाव के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बताया कि जीवन में आने वाली समस्याएं असफलता का संकेत नहीं, बल्कि स्वयं को बेहतर बनाने का अवसर होती हैं। मन को मजबूत बनाकर और सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाकर कठिन परिस्थितियों का भी सामना किया जा सकता है। उन्होंने सात चक्रों की साधना, योग और ध्यान की विभिन्न विधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को स्वयं से जुड़ने का संदेश दिया। उनके मार्गदर्शन में संगीत और ध्यान का अनूठा समन्वय देखने को मिला। संगीत की मधुर धुनों के बीच विद्यार्थियों को मानसिक शांति, आत्मचिंतन और आध्यात्मिक अनुभूति कराने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रखकर जीवन की वास्तविक चुनौतियों के लिए भी तैयार करना रहा।

प्रधानाचार्य धर्मेन्द्र कुमार उपाध्याय ने डॉ. रमाकांत क्षितिज के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण और सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान देने वाले विद्यालय के शिक्षकों, सहयोगियों एवं छात्र-छात्राओं की सराहना की। गौरतलब है कि मुंबई में निवास करने वाले डॉ. रमाकांत तिवारी ‘क्षितिज’ जब भी अमेठी आते हैं, बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों के बीच सांस्कृतिक, सामाजिक एवं शैक्षणिक गतिविधियों के माध्यम से समाज को सकारात्मक दिशा देने का प्रयास करते हैं। शिक्षा, संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना से जुड़े उनके आयोजन क्षेत्र में विशेष चर्चा का विषय बनते हैं। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष नंदकुमार सिंह, प्रबंधक सुरेन्द्र सिंह, प्रधानाचार्य धर्मेन्द्र कुमार उपाध्याय, सुरेश सिंह, जितेन्द्र सिंह, कैलाशनाथ सिंह, कमलाकर तिवारी, हरिश्चंद्र सिंह, पीयूष राय तथा पत्रकार शशिकांत तिवारी, श्रीकांत तिवारी, यश तिवारी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

You Might Also Like

धनबाद के अल्पसंख्यक समाज की आवाज बने जलाल अंसारी, रांची में दो पूर्व मुख्यमंत्रियों से की अहम मुलाकात
गोरखपुर MLC हार के बाद संजय त्रिपाठी बोले- अखिलेश और सपा को समर्पित जीवन
Telangana में नॉन वेज करी के लिए पत्नी ने की पति की हत्या
RLD JGDM Formula: पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जनाधार बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय लोकदल की नई सोशल इंजीनियरिंग
कोडिन कफ सिरप मामलों में पुलिस कर रही NDPS ACT का गलत इस्तेमाल, कोर्ट की सख्त टिप्पणी
Share This Article
Facebook Email Print
Anam Fatima
ByAnam Fatima
Follow:
Anam Fatima is a Journalism & Mass Communication student and Digital Journalism Intern at Akhandrashtra.com. She specializes in reporting and writing on Politics, Governance, and Public Affairs, with a strong commitment to delivering insightful, well-researched stories in Hindi journalism.
Previous Article CM Yogi और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की दिल्ली में मुलाकात CM Yogi: आगरा दौरा रद्द कर दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से हुई अहम मुलाकात
Next Article प्रदूषण के खिलाफ दिया मिर्जा की आवाज को बीएमसी दबा रही है : निखिल रूपारेल प्रदूषण के खिलाफ दिया मिर्जा की आवाज को बीएमसी दबा रही है : निखिल रूपारेल
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • कांग्रेसियों ने संकल्प दिवस के रूप में मनाई इंदिरा गांधी की जयंती
  • प्रदूषण के खिलाफ दिया मिर्जा की आवाज को बीएमसी दबा रही है : निखिल रूपारेल
  • कठिन परिस्थितियों का सामना करने के लिए तैयार रहें विद्यार्थी : डॉ रमाकांत क्षितिज
  • CM Yogi: आगरा दौरा रद्द कर दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से हुई अहम मुलाकात
  • BJP Strategy 2027: सपा के PDA समीकरण की काट के लिए तीन-सूत्रीय एजेंडा और काशी क्षेत्र किसान मोर्चा की नई टीम घोषित

Recent Comments

  1. Sushil kumar Shukla on भारतीय जनभाषा प्रचार समिति द्वारा विचार गोष्ठी एवं परिचर्चा संपन्न 
about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 20 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

Important Category

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र

Important Links

  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य

Quick Link

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up