By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: प्रदूषण के खिलाफ दिया मिर्जा की आवाज को बीएमसी दबा रही है : निखिल रूपारेल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > ताज़ा ख़बरें > प्रदूषण के खिलाफ दिया मिर्जा की आवाज को बीएमसी दबा रही है : निखिल रूपारेल
ताज़ा ख़बरें

प्रदूषण के खिलाफ दिया मिर्जा की आवाज को बीएमसी दबा रही है : निखिल रूपारेल

Anam Fatima
Last updated: November 19, 2026 10:04 pm
Anam Fatima
2 minutes ago
Share
प्रदूषण के खिलाफ दिया मिर्जा की आवाज को बीएमसी दबा रही है : निखिल रूपारेल
SHARE

अपनी भाषा चुने।

मुंबई। मुंबई उच्च न्यायालय के आदेश के बावजूद मुंबई महानगरपालिका द्वारा मिटाए गए फिल्म अभिनेत्री दिया मिर्जा का, प्रदूषण के खिलाफ जारी किए गए वीडियो को पुनः रिस्टोर नहीं कर रही है। साफ है कि मुंबई महानगरपालिका भारतीय जनता पार्टी के इशारे पर काम कर रही है। यह सीधे-सीधे उच्च न्यायालय की अवमानना है। मुंबई युवक कांग्रेस और महिला कांग्रेस द्वारा दिया मिर्जा द्वारा वायु प्रदूषण के खिलाफ जारी किए गए वीडियो के समर्थन में, खार पश्चिम में आयोजित पत्रकार परिषद में बोलते हुए उत्तर मध्य मुंबई जिला युवक कांग्रेस के अध्यक्ष निखिल रूपारेल ने उपरोक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि यदि हाई कोर्ट के आदेश के बावजूद बीएमसी दिया मिर्जा के वीडियो को फिर से जारी नहीं करती है तो युवक कांग्रेस सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगा, क्यों कि यह बच्चों के भविष्य जुड़ा विषय है। मुंबई महिला कांग्रेस की महासचिव प्रीति चोकसी ने कहा कि एक महिला ने साफ हवा के लिए, हमारे बच्चों के लिए, हमारे भविष्य के लिए अपनी आवाज उठाई। बीएमसी ने उनकी सराहना करने के बजाय उनकी आवाज को ही दबा दिया। यह हर महिला का अपमान है। इसके पहले निखिल रूपारेल ने बीएमसी आयुक्त श्रीमती अश्विनी भिड़े को भी पत्र लिखकर हाईकोर्ट के आदेश को तुरंत लागू करने की मांग की थी। पत्र में उन्होंने कहा है कि महापौर एक औपचारिक प्रमुख होता है उसके पास बीएमसी के आधिकारिक हैंडल्स से कंटेंट डिलीट करने का आदेश देने की कोई कार्यकारी शक्ति नहीं है। अगर किसी राजनीतिक नेतृत्व को खुश करने के लिए डिलीट किया गया है तो यह प्रशासन में राजनीतिक हस्तक्षेप का स्पष्ट मामला है। इस अवसर पर निखिल रूपारेल और प्रीति चोकसी के अलावा मुस्तकीम शेख, विकास जैसवार, गंगा प्रसाद शर्मा, साद शेख, किशन निषाद, अरविंद साहनी, फ़ुज़ैल शेख समेत अनेक लोग उपस्थित रहे।

You Might Also Like

Delhi में ट्रैफिक चालान के नए नियम लागू: अब समय पर जुर्माना न भरने पर गाड़ी होगी ब्लॉक, जानिए क्या है नया सिस्टम
MLC नतीजों के बाद PM मोदी का ‘बैलेट पेपर’ दांव!
लखनऊ के चौराहों पर सनातन के नाम पर सियासी पोस्टर, गरमाई सियासत
धनबाद के 55 वार्डों में लगेंगी 2750 स्ट्रीट लाइटें, दुर्गापूजा से पहले रोशनी बढ़ाने की तैयारी
अखिलेश यादव का ‘साइकिल सत्याग्रह’ का ऐलान, बुलडोजर कार्रवाई पर बढ़ा विवाद
Share This Article
Facebook Email Print
Anam Fatima
ByAnam Fatima
Follow:
Anam Fatima is a Journalism & Mass Communication student and Digital Journalism Intern at Akhandrashtra.com. She specializes in reporting and writing on Politics, Governance, and Public Affairs, with a strong commitment to delivering insightful, well-researched stories in Hindi journalism.
Previous Article कठिन परिस्थितियों का सामना करने के लिए तैयार रहें विद्यार्थी : डॉ रमाकांत क्षितिज कठिन परिस्थितियों का सामना करने के लिए तैयार रहें विद्यार्थी : डॉ रमाकांत क्षितिज
Next Article कांग्रेसियों ने संकल्प दिवस के रूप में मनाई इंदिरा गांधी की जयंती कांग्रेसियों ने संकल्प दिवस के रूप में मनाई इंदिरा गांधी की जयंती
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • कांग्रेसियों ने संकल्प दिवस के रूप में मनाई इंदिरा गांधी की जयंती
  • प्रदूषण के खिलाफ दिया मिर्जा की आवाज को बीएमसी दबा रही है : निखिल रूपारेल
  • कठिन परिस्थितियों का सामना करने के लिए तैयार रहें विद्यार्थी : डॉ रमाकांत क्षितिज
  • CM Yogi: आगरा दौरा रद्द कर दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से हुई अहम मुलाकात
  • BJP Strategy 2027: सपा के PDA समीकरण की काट के लिए तीन-सूत्रीय एजेंडा और काशी क्षेत्र किसान मोर्चा की नई टीम घोषित

Recent Comments

  1. Sushil kumar Shukla on भारतीय जनभाषा प्रचार समिति द्वारा विचार गोष्ठी एवं परिचर्चा संपन्न 
about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 20 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

Important Category

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र

Important Links

  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य

Quick Link

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up