नई दिल्ली : चुनावी धांधली और ‘वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर सड़कों पर उतरने की तैयारी कर रही कांग्रेस पार्टी को MLC चुनावों के नतीजों के रूप में बड़ा झटका लगा है। उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की 28 सीटों पर हुए विधान परिषद चुनावों में कांग्रेस के निराशाजनक प्रदर्शन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीधा हमला बोलकर विपक्षी खेमे को बैकफुट पर ला दिया है।
“बैलेट से चुनाव हुए, फिर भी कांग्रेस का सूपड़ा साफ”
विपक्ष लंबे समय से दावा करता रहा है कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने पर बीजेपी का प्रदर्शन गिर जाएगा। लेकिन 23 अक्टूबर को बैलेट पेपर के माध्यम से हुए इन एमएलसी चुनावों के नतीजों ने अलग ही तस्वीर पेश की है। इसी पर तंज कसते हुए पीएम मोदी ने पोस्ट किया कि बैलेट से हुए चुनावों में कांग्रेस की स्थिति क्या रही, इसका अंदाजा देश खुद लगा सकता है। विश्लेषकों का मानना है कि इस तीखे प्रहार से बीजेपी ने विपक्ष के ‘ईवीएम विरोधी’ एजेंडे की धार कुंद कर दी है।
MLC elections in 28 seats across 4 big states – Uttar Pradesh, Maharashtra, Bihar and Karnataka.
Elections held using ballot papers.
Guess how many seats Congress won? 🧐
— Narendra Modi (@narendramodi) October 28, 2026
1 नवंबर की रैली से पहले बीजेपी का मनोवैज्ञानिक बढ़त
कांग्रेस के आह्वान पर 1 नवंबर 2026 को दिल्ली के रामलीला मैदान में ‘इंडिया’ गठबंधन की ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ महारैली प्रस्तावित है। मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ और निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर इस शक्ति प्रदर्शन का आयोजन किया जा रहा है। लेकिन इस रैली से ठीक तीन दिन पहले आए एमएलसी नतीजों और पीएम मोदी की इस चुटकी ने कांग्रेस और सहयोगी दलों के दावों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।


