मुंबई। महाराष्ट्र सरकार ने देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान राहुल एजुकेशन की ओर से प्रस्तावित श्री एल आर तिवारी यूनिवर्सिटी (SLRTU) की स्थापना को मंजूरी दे दी है। सरकार द्वारा जारी नोटिफिकेशन में इस यूनिवर्सिटी को मंजूरी दी गई है। इस यूनिवर्सिटी की स्थापना से राज्य में उच्च शिक्षा, शोध, नवाचार और विद्यार्थियों के लिए नए अवसर खुलेंगे। राहुल एजुकेशन के चेयरमैन लल्लन तिवारी, सचिव राहुल तिवारी और सीओओ उत्सव तिवारी ने महाराष्ट्र सरकार को धन्यवाद देते हुए कहा कि राहुल एजुकेशन के लिए यह उपलब्धि अत्यंत गौरवपूर्ण है। भविष्य में इससे लाखों विद्यार्थियों को फायदा मिलेगा। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए सभी शुभचिंतकों और अभिभावकों को धन्यवाद दिया है। महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह ने कहा कि इस उपलब्धि से उत्तर भारतीय समाज का भी सम्मान और गौरव बढ़ा है। समाज के गौरव पंडित लल्लन तिवारी जी के नाम पर विश्वविद्यालय की मंजूरी से हम सभी गौरवान्वित हुए हैं। इस उपलब्धि के लिए उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उच्च शिक्षा मंत्री चंद्रकांतदादा पाटील के प्रति आभार व्यक्त किया।
महाराष्ट्र सरकार ने दी श्री एल आर तिवारी यूनिवर्सिटी को मंजूरी

Anam Fatima is a Journalism & Mass Communication student and Digital Journalism Intern at Akhandrashtra.com. She specializes in reporting and writing on Politics, Governance, and Public Affairs, with a strong commitment to delivering insightful, well-researched stories in Hindi journalism.
Leave a Comment
