जौनपुर। समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव की जयंती के अवसर पर रविवार को बदलापुर विधानसभा क्षेत्र-364 में सपा नेता तनुज पाण्डेय के नेतृत्व में बाइक रैली निकाली गई। रैली की शुरुआत आशामधुपुर स्थित उनके आवास से हुई। बैंड-बाजे के साथ निकली बाइक रैली पूरालाल, सिंगरामऊ, बदलापुर और ऊसराबाजार होते हुए महराजगंज तिराहे पर पहुंची। यहां एक मैरिज हाल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। रैली में बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता एवं समर्थक शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सपा नेता तनुज पाण्डेय ने कहा कि क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता है। शिक्षा, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार के साथ युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रयास किया जाएगा। उन्होंने किसानों, नौजवानों और गरीब वर्ग के हितों को भी प्राथमिकता देने की बात कही। इस मौके पर सपा बदलापुर विधानसभा अध्यक्ष रामजतन यादव, नेहा मिश्रा समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।
मुलायम सिंह यादव की जयंती पर तनुज पाण्डेय ने निकाली बाइक रैली

Anam Fatima is a Journalism & Mass Communication student and Digital Journalism Intern at Akhandrashtra.com. She specializes in reporting and writing on Politics, Governance, and Public Affairs, with a strong commitment to delivering insightful, well-researched stories in Hindi journalism.
Leave a Comment
