अमरावती। महाकाली मंदिर संस्था,अमरावती के पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 शक्ति महाराज को तीन अलग-अलग मोबाइल नंबर के जरिए जान से मारने की धमकी दी गई है बता दे की शक्ति महाराज पूरे भारत में हिंदुत्व की लड़ाई लड़ने वाले महाराष्ट्र में सबसे अगली पंक्ति में संतों में खड़े रहते हैं इसके साथ ही गौ रक्षा को लेकर पूरे भारत में यह गौ रक्षा के मुहिम को चलाते हैं खोलापुरी गेट थाने में इसकी शिकायत दी है पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उन्हें अलग-अलग तीन नंबरों से फोन आए थे । विगत कई वर्षों से अमरावती हिंदू शमशान भूमि के पीछे स्थित महाकाली माता मंदिर संस्था में शक्ति महाराज द्वारा अपनी सेवाएं दी जा रही है जहां पर पूरे साल भर विविध धार्मिक कार्यक्रम बड़े उत्साह के साथ आयोजित होते हैं और दीपावली का पर्व इस मंदिर में भव्य दिव्य तरीके से मनाया जाता है इसके साथ ही गौ रक्षा व गौ पालन के लिए जन जागृति का काम करते हुए गौ तस्करी एवं गौ वंस कटाई तथा लव जिहाद को रोकने के लिए यह मोहिम हमेशा चलाते रहते हैं। अमरावती महाकाली मंदिर संस्था के पीठाधीश्वर श्री श्री 1008हेतु सतत प्रयास शक्ति महाराज हमेशा करते रहते हैं विगत कुछ दिनों से शक्ति महाराज के मोबाइल पर अलग-अलग तीन नंबर से अनजान व्यक्तियों का मोबाइल पर कॉल कर जान से मारने की धमकी दी जा रही है और इससे पहले भी शक्ति महाराज को कुछ अनजान नंबरों के जरिए जान से मारने की धमकी मिली थी परंतु उस समय उन्होंने इसकी अनदेखी की परंतु फिर उनके नंबर पर अलग-अलग नंबरों से जान से मारने की धमकी आई है जिसको लेकर उन्होंने खोलापुरी गेट पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है
पीठाधीश्वर शक्ति महाराज को जान से मारने की धमकी .

अपनी भाषा चुने।
You Might Also Like
Leave a Comment
Recent Posts
- मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया मुंबई पुस्तक महोत्सव के वेबसाइट का शुभारंभ
- मुंबई कांग्रेस की कार्यकारिणी बैठक में नवनियुक्त प्रभारी का सम्मान
- शाहगंज के पूर्व विधायक शैलेंद्र यादव ‘ललई’ के उर्स में शामिल होने पर सियासी सवाल, PDA पर भी उठे प्रश्न
- “निश्चित तौर से राहुल गांधी का हनुमान हूं, जहाँ कहेंगे लंका दहन कर दूंगा” – अजय राय
- ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें, वरना 10 अक्टूबर को दिल्ली कूच’—अभिजीत दीपके का ऐलान, अमित शाह को चेतावनी- 20 जुलाई जैसी कार्रवाई दोहराई तो अबकी तेरा इस्तीफा होगा
