By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: राज भवन के पास नहीं है, कोश्यारी के राज्यपाल रहते हुए जुटाए गए चंदे की जानकारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > राज्य > महाराष्ट्र > राज भवन के पास नहीं है, कोश्यारी के राज्यपाल रहते हुए जुटाए गए चंदे की जानकारी
महाराष्ट्र

राज भवन के पास नहीं है, कोश्यारी के राज्यपाल रहते हुए जुटाए गए चंदे की जानकारी

Akhand Rashtra
Last updated: February 22, 2024 4:53 pm
Akhand Rashtra
2 years ago
Share
राज भवन के पास नहीं है, कोश्यारी के राज्यपाल रहते हुए जुटाए गए चंदे की जानकारी
SHARE

अनिल गलगली को आरटीआई के जवाब में मिली जानकारी

मुंबई। महाराष्ट्र राज्य के विवादास्पद तत्कालीन राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी अब नई मुसीबत में फंस सकते हैं। आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली को एक जवाब में, महाराष्ट्र के राज्यपाल के परिवार प्रबंधन कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि राज्यपाल रहते हुए भगत सिंह कोश्यारी द्वारा उनसे जुड़े संगठन के लिए एकत्र किए गए चंदे की जानकारी उनके कार्यालय से संबंधित नहीं है।
आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली द्वारा भगत सिंह कोश्यारी जब राज्यपाल थे, तब उनके सरस्वती शिशु मंदिर, पिथौरगढ़, विवेकानन्द विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, पिथौरगढ़ और सरस्वती विहार शैक्षणिक संस्थान हायर सेकेंडरी, नैनीताल के लिए राज्य के उद्योगपतियों, डेवलपर्स और अन्य लोगों से प्राप्त चंदे की विस्तृत जानकारी मांगी गई। महाराष्ट्र के राज्यपाल के परिवार प्रबंधक कार्यालय की कार्यालय अधीक्षक ने यह स्पष्ट किया है मांगी गई जानकारी उनके कार्यालय से संबंधित नहीं है हालाँकि, आपको संबंधित संगठन से संपर्क करना चाहिए। राजभवन द्वारा खारिज किये गये आदेश के खिलाफ अनिल गलगली ने प्रथम अपील दायर की गई है। गलगली का कहना है कि राज्यपाल रहते हुए कोश्यारी ने उनकी संस्था के लिए चंदा इकट्ठा किया है। राज्य सरकार और राज्यपालों के परिवार प्रबंधक कार्यालय को इस चंदे की जानकारी देना आवश्यक था। ऐसी कोई जानकारी नहीं है तो राज्यपाल के परिवार प्रबंधक उन्हें लिखित पत्र भेजकर उस अज्ञात चंदे की जानकारी मांगे ताकि उस जानकारी को राजभवन स्थित रिकार्ड में सुरक्षित रखा जा सके।

अनिल गलगली के मुताबिक, उनके राज्यपाल रहने के दौरान जुटाए गए चंदे की जानकारी राजभवन को होनी चाहिए थी, लेकिन राज्यपाल ने गुपचुप तरीके से जुटाए गए चंदे की जानकारी छुपा ली। राज्य सरकार को इसकी जांच करनी चाहिए, ऐसी मांग अनिल गलगली ने वर्तमान राज्यपाल रमेश बैस सहित मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से की है।

त्रिवेणी साहित्य संगम की यादगार कविगोष्ठी संपन्न
मरीजों के परिजनों और छात्रों के लिए फ्लोरा फाउंडेशन का अनोखा उपक्रम
उत्तर भारतीय संघ का सम्मान कभी कम नहीं होने दूंगा –संतोष आरएन सिंह
मीरा-भायंदर भाजपा युवा मोर्चा के दोबारा सचिव बने विवेक चौबे
चित्रनगरी संवाद मंच में राजेश विक्रांत की पुस्तक आमची मुंबई पर चर्चा
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article राजभर समाज सेवा संघ मनायेगा सुहेलदेव जयंती – लालमनी राजभर राजभर समाज सेवा संघ मनायेगा सुहेलदेव जयंती – लालमनी राजभर
Next Article नारी एक शक्ति कार्यक्रम में सम्मानित की गई डॉ मंजू मंगलप्रभात लोढा नारी एक शक्ति कार्यक्रम में सम्मानित की गई डॉ मंजू मंगलप्रभात लोढा
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up