जौनपुर। मुंबई की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था समरस फाउंडेशन द्वारा आज उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय जेल अधीक्षक राम शिरोमणि यादव का सम्मान किया गया। संस्था के महासचिव वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे ने अंग वस्त्रम और श्रीमद् भागवत गीता की पुस्तक देकर उनका सम्मान किया। इस अवसर पर समाजसेवी मोहन दुबे उपस्थित रहे। बचपन में अच्छे खिलाड़ी तथा एथलेटिक्स रहे राम शिरोमणि यादव ने डिप्टी जेलर के रूप में सेवा शुरू की थी। आज वे अपने बचपन के मित्र तथा साथ क्रिकेट के खिलाड़ी रहे शिवपूजन पांडे से मिलने उनके निवास महमदपुर गांव में आए थे। दोनों के बीच बचपन की यादों से जुड़ी अनेक बातों पर चर्चा की गई। बदलते सामाजिक परिवेश में बढ़ रही जातिगत संकीर्णता की सोच पर दोनों ने गंभीर चिंता व्यक्त की।
समरस फाउंडेशन में किया जेल अधीक्षक राम शिरोमणि यादव का सम्मान

अपनी भाषा चुने।
You Might Also Like
Leave a Comment
Recent Posts
- फार्मेसी स्वास्थ्य सेवा प्रणाली का अत्यंत महत्वपूर्ण अंग : दिनेश त्रिपाठी
- जौनपुर में ब्राह्मण महासभा ने 1100 परशुराम प्रतिमाएं देने का लिया संकल्प
- बारह ज्योतिर्लिंगों की आकर्षक सजावट बनी इस वर्ष का विशेष आकर्षण
- परिश्रम द्वारा आयोजित नेत्र चिकित्सा शिविर का 500 जरूरतमंद लोगों ने उठाया लाभ
- ज्योतिरादित्य इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मेसी ने निकाली जागरूकता रैली
