जौनपुर। बदलापुर कोतवाली पुलिस ने रविवार को भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयन्ती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक गजानन्द चौबे ने कहा कि स्वतंत्र भारत के वास्तुकार के रूप में सरदार वल्लभ भाई पटेल के योगदान को मान्यता देने और राष्ट्र की सुरक्षा ,एकता और अखंडता को सुनिश्चित करने के लिए हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। प्रभारी निरीक्षक गजानंद चौबे ने इस मौके पर वीरों का वन्दन कार्यक्रम के तहत क्षेत्र के ढेमा गांव निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय ललई कहार , ग्राम भीमपुर निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय हरी उपाध्याय , ग्राम डोमपुर निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय लालता प्रसाद दुबे , ग्राम मुरादपुर कोटिला निवासी शहीद वीरेंद्र सरोज , ग्राम दुधौड़ा निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय तीरथ राज उपाध्याय तथा ग्राम खालिसपुर निवासी स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय उदयराज पाठक के आश्रित परिजनों को माल्यार्पण कर सम्मानित किया। इस मौके पर सभी पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
स्वतंत्रता सेनानी व शहीद जवानों के परिजनों को किया गया सम्मानित

अपनी भाषा चुने।
You Might Also Like
Leave a Comment
Recent Posts
- UP IPS Transfer List 2026: उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, बस्ती-जौनपुर और बाराबंकी समेत 20 IPS अधिकारियों के तबादले
- ECI Press Note: चुनाव आयोग ने राहुल गांधी के साथ बैठक विवाद पर तोड़ी चुप्पी, बताई अंदर की बात
- क्रॉस वोटिंग के डर और 2027 के चुनाव की चाल… अखिलेश ने क्यों छोड़ दिया तीसरा उम्मीदवार उतारने का विचार?
- क्या जंतर-मंतर पर पहली बार हाथ मिलाएंगे राहुल गांधी और ‘CJP’? BNS धारा के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महासंग्राम
- पश्चिम बंगाल का नाम जल्द होगा ‘Paschim Banga’, BJP प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य का बड़ा ऐलान
