जौनपुर। नेशनल इंटर कॉलेज, पट्टी नरेंद्रपुर के पूर्व प्रवक्ता तथा वरिष्ठ समाजसेवी हरिहर सिंह का कल शाम नवी मुंबई के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। आज सुबह पंचवटी नासिक में उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके पौत्र राहुल सिंह ने मुखाग्नि दी। इस अवसर पर अरविंद सिंह, गौरव सिंह, अनिल सिंह ,रमेश पांडे, एनएन सिंह,राजन सिंह, रामानुज सिंह, स्वेताभ सिंह, गोपाल यादव, राम मौर्य शिक्षक नेता केके सिंह समेत अनेक लोग उपस्थित रहे। वे अपने पीछे तीन पुत्र राजेश सिंह, अरविंद सिंह, संजय सिंह और एक पुत्री साधना सिंह समेत भरापूरा परिवार छोड़ गए। उनके पुत्र तथा शिक्षक नेता रहे अरविंद सिंह ने बताया कि सारे कार्यक्रम पट्टी नरेंद्रपुर स्थित उनके घर पर किया जाएगा। महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह, वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, समाजसेवी ओमप्रकाश मिश्रा, शिक्षक नेता नरेंद्र सिंह , शिक्षक नेता योगेंद्र सिंह, शिक्षक सभा के महासचिव शरद सिंह, नरसिंह बहादुर सिंह, उपेंद्र राय, रघुवीर शरण सिंह, अशोक सिंह, आरपी सिंह समेत अनेक लोगों ने हरिहर सिंह के निधन पर गहरा दुख प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की है।
पूर्व प्रवक्ता तथा समाजसेवी हरिहर सिंह के निधन से शोक की लहर

अपनी भाषा चुने।
You Might Also Like
Leave a Comment
Recent Posts
- दुर्गा पूजा पर धनबाद में सुरक्षा का कड़ा पहरा, हर पंडाल में पुलिस की तैनाती; DJ पर रहेगा प्रतिबंध
- धनबाद कोर्ट परिसर में RPF टीम पर अधिवक्ता से मारपीट का आरोप, सब-इंस्पेक्टर पकड़ा गया
- CEC ज्ञानेश कुमार की मुश्किलें बढ़ीं: सुप्रीम कोर्ट ने मंजूर की सभी याचिकाएं, 27 अक्टूबर को होगी सुनवाई
- “जगह बदलने से सरकार अपनी चोरियां नहीं छिपा सकती”, चुनाव आयोग के खिलाफ जारी रहेगा विरोध -अखिलेश
- Dharna, Dharma, and Detention: राष्ट्रीय राजधानी में लोकतंत्र का दमन, दिल्ली प्रदर्शन और मास डिटेंशन की पूरी दास्तान
