मुंबई। महाराष्ट्र के शासकीय कॉलेजों में पारदर्शिता के साथ, सफलतापूर्वक संपन्न हुई परीक्षाओं के लिए महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्य मंत्री तथा बीजेपी के वरिष्ठ नेता कृपाशंकर सिंह ने राज भवन जाकर राज्यपाल रमेश बैस का शॉल और पुष्पगुच्छ से अभिनंदन किया। राज्यपाल ने बताया कि महाराष्ट्र में पेपर लीक मामलों पर की गई सख्ती और कुशल नियोजन के चलते सफलतापूर्वक परीक्षाएं संपन्न हुई। कृपाशंकर सिंह ने उन्हें देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान राहुल एजुकेशन द्वारा संचालित किए जा रहे स्कूल और कॉलेजों की जानकारी दी। राज्यपाल ने उन्हें आश्वासन दिया कि जल्द ही वे उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ राहुल एजुकेशन द्वारा संचालित कॉलेजों का निरीक्षण करेंगे और शिक्षा के क्षेत्र में विशिष्ट कार्य कर रहे राहुल एजुकेशन के चेयरमैन पंडित लल्लन तिवारी से मुलाकात करेंगे।
महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस का कृपाशंकर सिंह ने किया अभिनंदन

अपनी भाषा चुने।
You Might Also Like
Leave a Comment
Recent Posts
- फार्मेसी स्वास्थ्य सेवा प्रणाली का अत्यंत महत्वपूर्ण अंग : दिनेश त्रिपाठी
- जौनपुर में ब्राह्मण महासभा ने 1100 परशुराम प्रतिमाएं देने का लिया संकल्प
- बारह ज्योतिर्लिंगों की आकर्षक सजावट बनी इस वर्ष का विशेष आकर्षण
- परिश्रम द्वारा आयोजित नेत्र चिकित्सा शिविर का 500 जरूरतमंद लोगों ने उठाया लाभ
- ज्योतिरादित्य इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मेसी ने निकाली जागरूकता रैली
