देवरिया। साहित्यिक, सामाजिक,सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक राष्ट्रीय संस्था नवकुंभ साहित्य सेवा संस्थान का 3रा वार्षिकोत्सव एक साम वृद्धों के नाम मंगलवार दिनाँक 22 अगस्त 2023 को जिला देवरिया,उत्तर प्रदेश के वृद्धा आश्रम मेहड़ा पुरवा में आयोजित किया गया। संस्था के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी विनय शर्मा दीप ने बताया कि तृतीय वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में एक सामाजिक कार्यों की पहल करते हुए राष्ट्रीय उपसचिव एवं उत्तर प्रदेश अध्यक्षा सीमा नयन,आद० अर्शिया रहमान (संरक्षिका) के संयोजन में व आद०संदीप मिश्रा के आयोजन में एक सफल काव्य गोष्ठी और संगीत संध्या का आयोजन संपन्न हुआ। “एक शाम वृद्धों के नाम” के अंतर्गत वृद्धों के चेहरों पर एक मुस्कान लाने की कोशिश में गीत ग़ज़ल कविताओं के साथ कुछ वरिष्ठ बुजुर्ग को अंग वस्त्र और उपहार के साथ माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।संस्थान ने अपना पहला कदम सामाजिक कार्यों की ओर बढ़ाया है। वृद्धाश्रम के प्रबंधक बी के शुक्ला ने इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए संस्थान को शुभकामनाएं देकर आभार व्यक्त किया। सीमा नयन और सहयोगी कार्यकारिणी को उनके साहित्यिक प्रेम व समर्पण को बहुत बहुत साधुवाद दिया।कार्यक्रम की अध्यक्षता आद० यशोदा जायसवाल ने की मुख्य अतिथि के रूप में बी के शुक्ला,शीला श्रीवास्तव,प्रियंका जोशी, अंजली अरोरा,सुचित्राअवस्थी,बी के शुक्ला, धीरज मिश्रा,अशोक जी आदि रहे,जिनके अनन्य सहयोग से कार्यक्रम सफल हुआ।सभी कवि/कवयित्री और अतिथियों का भी सम्मानित किया गया।अंत में सरंक्षिका अरशिया रहमान ने सभी का आभार व्यक्त किया।इस सफल आयोजन के लिए संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार राही सहित सभी कार्य कारिणी सदस्यों ने इस पहल की सराहना की और बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया।
नवकुंभ का 3रा वार्षिकोत्सव रहा एक शाम वृद्धों के नाम

अपनी भाषा चुने।
You Might Also Like
Leave a Comment
Recent Posts
- फार्मेसी स्वास्थ्य सेवा प्रणाली का अत्यंत महत्वपूर्ण अंग : दिनेश त्रिपाठी
- जौनपुर में ब्राह्मण महासभा ने 1100 परशुराम प्रतिमाएं देने का लिया संकल्प
- बारह ज्योतिर्लिंगों की आकर्षक सजावट बनी इस वर्ष का विशेष आकर्षण
- परिश्रम द्वारा आयोजित नेत्र चिकित्सा शिविर का 500 जरूरतमंद लोगों ने उठाया लाभ
- ज्योतिरादित्य इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मेसी ने निकाली जागरूकता रैली
