जफराबाद, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के बिहरोजपुर गांव निवासी एक किसान ने आरोप लगाया कि उसकी 16 बिस्वा खड़ी सरसों की फसल गांव का एक व्यक्ति कटवाकर ले गया। उसने पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग किया है। उक्त गांव के दिनेश मौर्य ने आरोप लगाया कि उसी गांव के ही वीर बिहारी ने बीती रात में उसकी 16 बिस्वा खड़ी सरसो की फसल कटवा लिया है। सुबह जानकारी हुई पूछने गया तो वीर बिहारी के परिवार के सदस्यों द्वारा गाली-गलौज दिया गया। इस बाबत पूछे जाने पर थाना प्रभारी जय प्रकाश यादव ने बताया कि मामला कुछ और है। हालांकि दोनों पक्षों को मंगलवार की सुबह बुलाया गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जायेगी।
16 बिस्वा सरसो की फसल कटवा लेने से मचा बवाल,
Leave a Comment
Recent Posts
- प्रधानमंत्री के जन्मदिन के उपलक्ष में एसएम खान द्वारा मुफ्त चिकित्सा शिविर का आयोजन
- मृतक आश्रितों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को मिले कैशलेस चिकित्सा का लाभ : एसपी तिवारी
- केडीआर फाउंडेशन द्वारा नि:शुल्क नेत्र परीक्षण एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन
- पूर्वांचल के विकास पुरुष पूर्व सांसद कमला प्रसाद सिंह की मनाई गई जयंती
- सोनम वांगचुक का अल्टीमेटम: “अघोषित इमरजेंसी” में हिरासत वाले रविवार तक नहीं छोड़े गए तो फिर अनशन
