जौनपुर। सुइथाकला निवासी ईशान त्रिपाठी का एनटीपीसीनार्थ ईस्टर्न में कार्यकारी प्रशिक्षु पद पर चयन होने पर परिजन, शिक्षक संगठनों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर है। शैक्षिक पृष्ठभूमि में पल्लवित परिवार में ईशान के पिता विनय त्रिपाठी गांधी स्मारक इंटर कॉलेज समोधपुर में प्रवक्ता पद पर कार्यरत हैं। ईशान ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरूजनों को दिया है। उन्होंने कहा कि एकाग्रचित होकर सतत अध्ययन ही सफलता का मार्ग प्रशस्त करता है। इस सफलता पर प्रबंधक हृदय प्रताप सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य रणजीत सिंह, प्रधानाचार्य डॉ. अजेय प्रताप सिंह, दुर्गेश सिंह, प्रबंधक सुरेश पाण्डेय, प्रेम प्रकाश जायसवाल सहित तमाम क्षेत्रीय लोगों ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना किया।
ईशान त्रिपाठी के एनटीपीसी में चयन होने से परिजनों में खुशी की लहर

अपनी भाषा चुने।
You Might Also Like
Leave a Comment
Recent Posts
- प्रधानमंत्री के जन्मदिन के उपलक्ष में एसएम खान द्वारा मुफ्त चिकित्सा शिविर का आयोजन
- मृतक आश्रितों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को मिले कैशलेस चिकित्सा का लाभ : एसपी तिवारी
- केडीआर फाउंडेशन द्वारा नि:शुल्क नेत्र परीक्षण एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन
- पूर्वांचल के विकास पुरुष पूर्व सांसद कमला प्रसाद सिंह की मनाई गई जयंती
- सोनम वांगचुक का अल्टीमेटम: “अघोषित इमरजेंसी” में हिरासत वाले रविवार तक नहीं छोड़े गए तो फिर अनशन
