मुंबई । साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक राष्ट्रीय काव्य परिषद मुंबई द्वारा शनिवार दिनांक 22 फरवरी 2025 को प्रातःकाल से हनुमान चालीसा पाठ 1111 बार तथा सुंदर काण्ड पाठ,हवन-यज्ञ एवं उत्कृष्ट साहित्यकारों की उपस्थिति में भव्य कवि सम्मेलन संपन्न हुआ।यह कार्यक्रम बृहन्मुंबई महानगरपालिका इमारत तीसरी मंजिल डिसील्वा गार्डेन,असल्फा मेट्रो स्टेशन, घाटकोपर (पश्चिम) मुंबई में रमाकांत ओझा लहरी के आयोजन संयोजन में आयोजित किया गया।आयोजक ओझा ने बताया कि यह एक संकल्प था जो मुंबई और गांव के मंदिर से मिलाकर 1728 बार हनुमान चालीसा पाठ किया गया।तत्पश्चात महानगर मुंबई एवं ठाणे के उत्कृष्ट कवियों की उपस्थिति में भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार डॉ अशोक तिवारी ने किया।सम्मान मूर्तियों में डा अलका पाण्डेय (अग्नि शिखा मंच अध्यक्ष),वरिष्ठ संपादक एवं कवि धीरेन्द्र,डॉ कृपाशंकर मिश्र एवं किरण भाऊ लाडंगे- स्थानीय नगर सेवक उपस्थित रहे।आमंत्रित कवियों में विजय बघेले तुमसर महाराष्ट्र,अरुण प्रकाश मिश्र अनुरागी मुंबई,उमेश पाण्डेय जालना,कवि एवं पत्रकार विनय शर्मा दीप मुंबई,कवियत्री पल्लवी,सत्यभामा सिंह,ओमप्रकाश पाण्डेय,भोलानाथ पूर्वांचली एवं आदर्श पाण्डेय उपस्थित थे जिसकी कविताओं एवं गीतों का आनंद सभी श्रोताओं ने खूब लिया।मंच का संचालन महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी पुरस्कृत युवा साहित्यकार पवन तिवारी ने किया।अंत में आयोजक ओझा ने उपस्थित सभी साहित्यकारों एवं पत्रकारों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
राष्ट्रीय काव्य परिषद द्वारा धार्मिक कार्यक्रम तथा कवि सम्मेलन संपन्न

अपनी भाषा चुने।
You Might Also Like
Leave a Comment
Recent Posts
- UP IPS Transfer List 2026: उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, बस्ती-जौनपुर और बाराबंकी समेत 20 IPS अधिकारियों के तबादले
- ECI Press Note: चुनाव आयोग ने राहुल गांधी के साथ बैठक विवाद पर तोड़ी चुप्पी, बताई अंदर की बात
- क्रॉस वोटिंग के डर और 2027 के चुनाव की चाल… अखिलेश ने क्यों छोड़ दिया तीसरा उम्मीदवार उतारने का विचार?
- क्या जंतर-मंतर पर पहली बार हाथ मिलाएंगे राहुल गांधी और ‘CJP’? BNS धारा के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महासंग्राम
- पश्चिम बंगाल का नाम जल्द होगा ‘Paschim Banga’, BJP प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य का बड़ा ऐलान
