By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: श्री सिद्धिविनायक मंदिर में भक्तों की बढ़ती संख्या के साथ बढ़ी आमदनी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > राज्य > महाराष्ट्र > श्री सिद्धिविनायक मंदिर में भक्तों की बढ़ती संख्या के साथ बढ़ी आमदनी
महाराष्ट्रराज्य

श्री सिद्धिविनायक मंदिर में भक्तों की बढ़ती संख्या के साथ बढ़ी आमदनी

Adminakhandrashtra
Last updated: April 5, 2025 7:06 am
Adminakhandrashtra
10 months ago
Share
SHARE

मुंबई। विश्व भर में फैले गणपति बप्पा के करोड़ों भक्तों की आस्था का प्रमुख केंद्र श्री सिद्धिविनायक मंदिर, प्रभादेवी में न सिर्फ भक्तों की लगातार संख्या बढ़ रही है, अपितु मंदिर को होने वाली आय में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि वर्ष 2024 में मंदिर की वार्षिक आमदनी में 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। मंदिर की वार्षिक आय का आंकड़ा 133 करोड़ पहुंच गया है। इसका सारा श्रेय मंदिर के कुशल प्रशासन और पारदर्शिता पूर्ण सुविधाओं को जाता है। श्री सिद्धिविनायक गणपति मंदिर ट्रस्ट द्वारा संचालित दादर पश्चिम प्रभादेवी स्थित सिद्धिविनायक मंदिर ने 31 मार्च को वार्षिक लेखा जोखा पेश करते हुए आगामी वित्त वर्ष के बजट का प्रस्ताव पेश किया है। इसके अनुसार मंदिर की वार्षिक आमदनी लगभग 133 करोड़ हुई है।ट्रस्ट के अध्यक्ष, राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त सदा सरवणकर की अध्यक्षता में सभी ट्रस्टियों की मौजूदगी में हुई बैठक में वर्ष 2024-2025 तथा वर्ष 2025-2026 के लिए बजट अनुमानित बजट पेश किया गया।सिद्धिविनायक मंदिर के ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी ने बताया कि न्यास समिति ने बैठक में सर्वसम्मति से नवजात बालिकाओं के लिए अभिनव श्री सिद्धिविनायक भाग्यलक्ष्मी’ योजना शुरू करने का प्रस्ताव रखा है। इस योजना के तहत विश्व महिला दिवस 8 मार्च को राज्य के सरकारी अस्पतालों में पैदा होने वाली बच्चियों की माता के नाम पर 10000 रुपए का फिक्स डिपॉजिट किया जाएगा। इसके लिए वही परिवार लाभार्थी होगा जो सरकारी योजनाओं के लिए निर्धारित नियमों के तहत पात्र होता है। सभी ट्रस्टियों के सुनियोजित एवं पारदर्शी कार्यप्रणाली, प्रशासन एवं श्रद्धालुओं की भागीदारी के कारण वर्ष 2024-2025 में ट्रस्ट की अनुमानित आय 114 करोड़ होने वाली थी जो बढ़कर 133 करोड़ रुपए हो गई है। इस तरह से ट्रस्ट की वार्षिक आय पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 15% बढ़ी है। आचार्य त्रिपाठी ने बताया कि मंदिर में होने वाले विभिन्न अनुष्ठानों, पूजा, प्रसाद, लड्डू और नारियल बर्फी आदि से अगले वित्त वर्ष 2025-26 में ट्रस्ट ने आय 154 रुपए आमदनी का लक्ष्य रखा गया है। ट्रस्ट प्रबंधन समिति द्वारा इस संबंध में प्रस्ताव सरकार को अनुमोदन के लिए प्रस्तुत किया गया है। सरकार की मंजूरी के बाद इस योजना के मानदंडों की घोषणा की जाएगी।

जौनपुर में कोडीन सिंडिकेट मामले में आरोपी शुभम जायसवाल के पिता भोला जायसवाल को अदालत में किया गया पेश
विभाजन विभीषिका के कारण विश्व के अनेक देशों में त्रासदी – प्रो. पृथ्वीराज तौर
कुर्ला में क्राइम पॉइंट समाचार पत्र के कार्यालय का उद्घाटन
भ्रष्टाचार को बचाने के लिए जनता को गुमराह कर रहा विपक्ष – मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
प्रभादेवी स्वास्थ्य केंद्र द्वारा जागरूकता अभियान संपन्न
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article वक्फ संशोधन विधेयक से गरीब और पिछड़े मुसलमानों को फायदा –बाबूभाई भवानजी
Next Article अखिल विश्व गायत्री परिवार ने निकाली कलश शोभा यात्रा
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up