जौनपुर। सोमवार को विकास विजय नारायण पांडेय के प्रदेश महासचिव एवं प्रवक्ता बनाए जाने के बाद प्रथम आगमन पर प्रदेश अध्यक्ष राजीव पासवान के साथ जौनपुर में कार्यकर्ता एवं उनके समर्थकों द्वारा स्वागत किया गया ।बाबा साहेब के सम्मान में लोकजनशक्ति पार्टी रामविलास एकदिवसीय यात्रा प्रयागराज से होते हुए जौनपुर पहुंचा। समाजवादी पार्टी द्वारा भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की फोटो से आधा चेहरा काटकर अखिलेश यादव के विरोध मे लोकजनशक्ति पार्टी रामविलास मैदान में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर अखिलेश यादव का पुतला फूंक गया। बदलापुर बाज़ार में प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश महासचिव के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता हाथों में बाबा साहब का अपमान नहीं सहेंगे। विकास विजय नारायण पाण्डेय ने कहा बाबा साहेब का अपमान लोक जनशक्ति कदापि नहीं सहेगी और जो भी ऐसा कृत्य करेगा उसको निस्तानबूत करने का कार्य किया जाएगा।उन्होंने ये भी कहा कि मेरे दादा स्व राजाराम पांडेय 2002 में लोक जनशक्ति पार्टी से विधायक, विधान मंडल के नेता, केबिनेट मंत्री रहे उनके स्थान पर आज मैं लोकजनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में जौनपुर में अपने कार्यकर्ताओं के बीच हूं जनता की सेवा को तत्पर हूं।उन्होंने बताया कि उनके पिता जी भी पूर्व में विधानसभा रही गढ़वारा से 1993 में विधानसभा सदस्य के प्रत्याशी रहे। वर्तमान में पिता जी और मैं कई शिक्षा संस्थानों का संचालन कर रहे जिनमें हर समाज वर्ग के बच्चों को अत्याधुनिक वातावरण में शिक्षा प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि लोकजनशक्ति पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने का एक बड़ा कारण यह भी रहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री चिराग पासवान जी से पुराना संबंध प्रधानमंत्री की सहयोगी पार्टी होने के नाते चिराग पासवान का हर समाज वर्ग को शिक्षा तक की पहुंच के विषय पर मोदी जी को समर्थन साथ ही साथ जिस प्रकार चिराग जी – मोदी जी के 2045 के विकसित भारत की ओर अग्रसर हैं ठीक उसी प्रकार हम कार्यकर्ता चिराग जी से कंधा से कंधा मिलाकर मोदी जी के सपने को साकार करने पूरा प्रयास करूंगा और हर वर्ग समाज के लोगों तक शिक्षा का विस्तार और शिक्षा के माध्यम से देश का विकास करने की पूरी कोशिश करेंगे।लोकजनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट ने कहा कि बाबा साहेब का अपमान नहीं सहेंगे अखिलेश यादव जी दलित विरोधी हैं हमेशा दलितों का अपमान करते हैं और हमेशा विरोध करते हैं पदोन्नति आरक्षण बिल में सबसे पहले समाजवादी पार्टी ने ही वरोध किया था और कहा कि लोकजनशक्ति पार्टी रामविलास 2027 में मजबूती से चुनाव लडेगी।
लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश महासचिव का किया गया भव्य स्वागत

अपनी भाषा चुने।
You Might Also Like
Leave a Comment
Recent Posts
- फार्मेसी स्वास्थ्य सेवा प्रणाली का अत्यंत महत्वपूर्ण अंग : दिनेश त्रिपाठी
- जौनपुर में ब्राह्मण महासभा ने 1100 परशुराम प्रतिमाएं देने का लिया संकल्प
- बारह ज्योतिर्लिंगों की आकर्षक सजावट बनी इस वर्ष का विशेष आकर्षण
- परिश्रम द्वारा आयोजित नेत्र चिकित्सा शिविर का 500 जरूरतमंद लोगों ने उठाया लाभ
- ज्योतिरादित्य इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मेसी ने निकाली जागरूकता रैली
