जौनपुर। पिछले 28 वर्षों से लगातार पत्रकारिता की अलख जगा रहे दैनिक जागरण के जिला प्रतिनिधि सर्वेश मिश्रा का आज मुंबई की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था समरस फाउंडेशन द्वारा सम्मान किया गया। संस्था के महासचिव तथा वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे ने शॉल और स्मृति चिन्ह देकर उनका सम्मान किया। इस अवसर पर दैनिक जागरण के पत्रकार प्रमोद पांडेय उपस्थित रहे। जौनपुर के मड़ियाहूं तहसील अंतर्गत स्थित डौड़ी गांव के निवासी सर्वेश मिश्रा ने 1999 में दैनिक आज अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। 2011 से वे दैनिक जागरण के जिला संवाददाता के रूप में लगातार अपनी सेवाएं दे रहे हैं। श्री मिश्रा अब तक जौनपुर के अलावा आजमगढ़, गाजीपुर, भदोही बनारस आदि जिलों में भी अखबार के माध्यम से पाठकों तक अपनी कलम की ताकत का एहसास करा चुके हैं। एक निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकार के रूप में आज उनका सम्मान किया गया।
दैनिक जागरण के जिला प्रतिनिधि सर्वेश मिश्रा का सम्मान

अपनी भाषा चुने।
You Might Also Like
Leave a Comment
Recent Posts
- जौनपुर में आचार्य शांतनु महाराज की कथा का तीसरा दिन, ज्ञान प्रकाश सिंह के धर्मपरायणता की सराहना
- कपूरपुर में श्रीराम कथा के प्रथम दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़
- दैनिक जागरण के जिला प्रतिनिधि सर्वेश मिश्रा का सम्मान
- विक्रोली में अखिल भारतीय विराट हास्य कवि सम्मेलन व रामलीला भव्यता के साथ सम्पन्न
- महा हड़ताल एवं धरना प्रदर्शन में पहुंचे जौनपुर साधन सहकारी समिति के सचिव
Recent Comments
No comments to show.
