By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: GT रोड स्थित OYO होटल पर प्रशासन का छापा – 4 कपल्स और मैनेजर हिरासत में, अवैध गतिविधियों का अड्डा बना होटल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > GT रोड स्थित OYO होटल पर प्रशासन का छापा – 4 कपल्स और मैनेजर हिरासत में, अवैध गतिविधियों का अड्डा बना होटल
उत्तर प्रदेशराज्य

GT रोड स्थित OYO होटल पर प्रशासन का छापा – 4 कपल्स और मैनेजर हिरासत में, अवैध गतिविधियों का अड्डा बना होटल

Omkar Tripathi
Last updated: August 8, 2025 11:06 pm
Omkar Tripathi
8 months ago
Share
GT रोड स्थित OYO होटल पर प्रशासन का छापा – 4 कपल्स और मैनेजर हिरासत में, अवैध गतिविधियों का अड्डा बना होटल
SHARE

एटा | जिले के जीटी रोड दूल्हापुर स्थित एक OYO होटल में शुक्रवार को एसडीएम की पहल पर और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान होटल से 4 लड़के, 4 लड़कियां और होटल मैनेजर को हिरासत में लिया गया। होटल में कथित रूप से अवैध गतिविधियां संचालित होने की सूचना पर यह कार्रवाई की गई।

नायब तहसीलदार एटा मोहम्मद वाहिद ने बताया कि एसडीएम सदर विपिन कुमार को सूचना मिली थी कि जीटी रोड दूल्हापुर स्थित एक OYO होटल में कुछ युवक-युवतियां संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त हैं। इस पर मुझे व, क्षेत्राधिकारी नगर अमित राय, चौकी लिप्टन इंचार्ज गगनदीप और चाइल्ड हेल्पलाइन टीम के साथ मौके पर तुरंत छापा मारा गया। छापेमारी के दौरान होटल से चार लड़के, चार लड़कियां और होटल मैनेजर को गिरफ्तार कर थाना कोतवाली देहात लाया गया, जहां उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।उन्होंने बताया पकडे गये लोगों में चार 20 वर्ष के अन्दर व 4 लगभग 30 वर्ष की उम्र के थे। 

छापेमारी से होटल स्टाफ में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कई कर्मचारी मौके से गायब हो गए। सूत्रों के मुताबिक, जिले में बिना रजिस्ट्रेशन के दर्जनों OYO होटल संचालित हो रहे हैं, जहां लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियां चल रही हैं, लेकिन स्थानीय पुलिस को इसकी भनक तक नहीं थी? 

इस कार्रवाई ने कानून-व्यवस्था पर निगरानी तंत्र की पोल खोल दी है।

प्रशासनिक सूत्रों का कहना है कि यह पहली दबिश है और आगे भी जिले में ऐसे होटलों और अवैध अड्डों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

बिना परमीशन चल रहे फर्जी होटल न केवल कानून का उल्लंघन कर रहे हैं, बल्कि सार्वजनिक सुरक्षा के लिए भी खतरा पैदा कर रहे हैं।

इस कार्रवाई के बाद अब जिले के अन्य संदिग्ध होटलों पर भी प्रशासन की नजरें टिकी हैं। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते ऐसे अड्डों पर रोक लगाई जाए तो अपराध और अवैध गतिविधियों पर काफी हद तक अंकुश लगाया जा सकता है।

क्षेत्राधिकार नगर अमित राय ने बताया मौके से गिरफ्तार किए गए होटल के मैनेजर तथा पकड़े गए लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वह पकड़े गए लोगों के नाम नहीं बता सके। उन्होंने कहा शीघ्र ही रिपोर्ट दर्ज कर जानकारी दे दी जाएगी। 

आपको बताते चलें बीते काफी दिनों से एटा में oyo तथा अन्य होटलों में खुलेआम रंगरलिंयां मनाने का धंथा चल रहा है पुलिस से शिकायतोंके बाद कार्यवाही नही होती इस बार शिकायत पुलिस अधिकारी से न होकर एसडीएम से हुई और उन्होने नायब तहसीलदार को भेज नजारा ही बदल दियाऔर मौके से 9 लोग गिरफ्तार कर लिये गये।

वहीं कोतवाली देहात पुलिस द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार ग्राम दूल्हा पुर स्थित मयूर होटल से दो लोग थाना रिजोर निवासी जितेन्द्र पुत्र पंचम तथा रुपेश निवासी दूल्हापुर कोतवाली देहात क्षेत्र को गिरफ्तार कर अनैतिक देह व्यापार कराने के आरोप में आपत्ति जनक सामान के साथ गिरफ्तार किया गया है पुलिस ने घटना की रिपोर्ट 273/2025 में 3/4 अनैतिक देह व्यापार अधिनियम 1956 में दर्ज कर कार्यवाही की गयी है। वहीं समाचार लिखे जाने तक होटल के खिलाफ (सील) जैसी कोई कार्यवाही किये जाने की जानकारी नहीं मिली है।

मेडिकल कालेज जौनपुर में यूरोलॉजी ओ०पी०डी० का हुआ शुभारंभ
धान की बीजोत्पादन तकनीक से पांच दिवसीय रोजगारपरक प्रशिक्षण शुरू
सुप्रसिद्ध संगीतकार अली गनी को मिलेगा पद्मश्री सम्मान
बयालसी महाविद्यालय में करोड़ों की वित्तीय अनियमितता का खुलासा, पूर्व विधायक ने उठाई प्रबंधन हटाने की मांग
आजमगढ़ के फूलपुर थाना क्षेत्र में सरकारी पोखरे पर कब्जे का मामला उजागर, ग्रामीणों में आक्रोश
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article पर ब्लाक वन क्राप’’ के तहत फूलगोभी की आधुनिक तरीके से खेती के दिये गये सुझाव पर ब्लाक वन क्राप’’ के तहत फूलगोभी की आधुनिक तरीके से खेती के दिये गये सुझाव
Next Article गो सेवा में लगे जिलाधिकारी अब लगवाएंगे नेपियर घास 
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up