By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह को ‘जौनपुर गौरव’ सम्मान: समरस फाउंडेशन ने सेवा और समर्पण को किया सलाम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > जौनपुर > समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह को ‘जौनपुर गौरव’ सम्मान: समरस फाउंडेशन ने सेवा और समर्पण को किया सलाम
उत्तर प्रदेशजौनपुर

समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह को ‘जौनपुर गौरव’ सम्मान: समरस फाउंडेशन ने सेवा और समर्पण को किया सलाम

Digital Desk - Lucknow
Last updated: March 29, 2026 9:09 pm
Digital Desk - Lucknow
36 minutes ago
Share
gyan prakash singh
SHARE

जौनपुर। जनपद के सुप्रसिद्ध समाजसेवी और प्रखर भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह के सेवा कार्यों की गूंज अब सम्मान के रूप में सुनाई दे रही है। रविवार को कैलाशपति गोधना में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में समरस फाउंडेशन, मुंबई द्वारा उन्हें उत्कृष्ट सामाजिक सेवाओं के लिए ‘जौनपुर गौरव सम्मान’ से अलंकृत किया गया। इस गरिमामयी समारोह में जिले के प्रबुद्ध वर्ग और पत्रकारों की भारी उपस्थिति रही।

Contents
  • “जहाँ सरस्वती और लक्ष्मी दोनों का वास हो, वह व्यक्तित्व विरले है”
  • परोपकार की प्रतिमूर्ति: मंदिर जीर्णोद्धार से लेकर जनसेवा तक
  • मुंबई से यूपी तक सेवा का डंका
  • सम्मान पत्र में सिमटीं प्रेरणादायक गाथाएं
  • गरिमामयी उपस्थिति

“जहाँ सरस्वती और लक्ष्मी दोनों का वास हो, वह व्यक्तित्व विरले है”

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग के अध्यक्ष प्रो. डॉ. मनोज मिश्रा ने श्री सिंह के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ज्ञान प्रकाश सिंह जैसे महामना व्यक्तित्व को सम्मानित करके आज स्वयं ‘सम्मान’ गौरवान्वित महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा, “प्रायः देखा जाता है कि जहाँ लक्ष्मी की कृपा होती है वहाँ सरस्वती का अभाव रहता है, लेकिन ज्ञान प्रकाश सिंह उन विरले लोगों में से हैं जिन पर दोनों देवियों का आशीर्वाद है। वह एक संवेदनशील रचनाकार भी हैं और समाज की व्यथा को समझने वाले युग पुरुष भी।”

परोपकार की प्रतिमूर्ति: मंदिर जीर्णोद्धार से लेकर जनसेवा तक

प्रो. मिश्रा ने आगे कहा कि श्री सिंह ने अपना जीवन परोपकार के लिए समर्पित कर दिया है। वादा करके पीछे हटने वालों के दौर में ज्ञान प्रकाश सिंह ने सैकड़ों मंदिरों का जीर्णोद्धार कराया और अनगिनत असहाय लोगों की मदद की है, वह भी बिना किसी प्रचार की लालसा के।

मुंबई से यूपी तक सेवा का डंका

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मुंबई के वरिष्ठ समाजसेवी पं. राधेश्याम तिवारी ने कहा कि ज्ञान प्रकाश सिंह ने मुंबई से लेकर उत्तर प्रदेश तक नि:स्वार्थ भाव से जो कार्य किए हैं, उनकी गिनती करना कठिन है। उन्होंने कहा कि उनके नेक कार्यों की चर्चा अक्सर अखबारों की सुर्खियों में रहती है और जब वह मुंबई में नहीं होते, तो वहां का समाज उन्हें बहुत याद करता है।

सम्मान पत्र में सिमटीं प्रेरणादायक गाथाएं

आयोजक समरस फाउंडेशन के महासचिव शिवपूजन पाण्डेय ने भावुक होते हुए कहा कि यह सम्मान पिछले एक वर्ष से अपने योग्य पात्र की प्रतीक्षा कर रहा था। आज एकादशी के पावन अवसर पर यह प्रतीक्षा समाप्त हुई। उन्होंने कहा कि श्री सिंह के कार्यों की विशालता ऐसी है कि उन्हें किसी एक सम्मान पत्र या डायरी के पन्नों में समेटना असंभव है।

गरिमामयी उपस्थिति

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार लोलारक दुबे, डॉ. मंगलेश्वर (मुन्ना) त्रिपाठी, डॉ. मधुकर तिवारी समेत पत्रकार रामदयाल द्विवेदी, देवी सिंह, चंद्रकांत दुबे, अंकित जायसवाल, शिवा सिंह, अजय शुक्ला, विवेक मिश्रा और विनीत तिवारी सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम का कुशल संचालन पत्रकार प्रमोद पांडे ने किया।

सुल्तानपुर उदासीन संगत आश्रम की बेशकीमती संपत्ति के फर्जी बैनामे का मामला, डीएम को सौंपा शिकायती पत्र
महाकुंभ में चार माह की वामिका ने भी किया संगम स्नान
स्वच्छता पर दिया गया शिक्षकों को प्रशिक्षण
स्वास्थ्य गिरावट के बावजूद अमरनाथ साथी डटे रहे मैदान में, जनसमर्थन लगातार बढ़ रहा
जिलापूर्ति अधिकारी के आदेशानुसार राशन वितरण की अंतिम तिथि बढ़ा के की गई 28 अप्रैल
TAGGED:(Gyan Prakash Singh Jaunpur Newsgyan prakash singhjaunpur news
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article Maharashtra Municipal Election Results 2026 महाराष्ट्र निकाय चुनाव: फडणवीस का ‘मास्टरस्ट्रोक’, महानगरपालिकाओं में केसरिया परचम से बदला सूबे का सियासी नक्शा
Next Article Cricket News IPL 2026: विराट की ‘धीमी’ बल्लेबाजी में छिपा था तबाही का प्लान, संजय बांगर ने खोला SRH के खिलाफ जीत का राज
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up