अजय प्रताप सिंह (अखंड राष्ट्र)
भोपाल । भारतीय प्रशासनिक सेवा में 2010 बैच के अधिकारी दीपक सक्सेना ने आयुक्त जनसंपर्क का कार्यभार ग्रहण करने के बाद मध्य प्रदेश माध्यम के प्रबंध संचालक का कार्यभार भी ग्रहण किया।
उन्होंने यहां अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया और उनसे माध्यम के कार्यों और गतिविधियों के बारे में चर्चा की।
उनकी नियुक्ति से जनसंपर्क विभाग में नई ऊर्जा और नेतृत्व की उम्मीदें बढ़ गई हैं।
दीपक सक्सेना की नियुक्ति पर विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने बधाई दी है। उनके अनुभव और कौशल से विभाग को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की संभावना है।
इस अवसर पर दीपक सक्सेना ने कहा कि वे विभाग के विकास और सुधार के लिए प्रतिबद्ध हैं और जनता की सेवा में अपनी पूरी क्षमता से काम करेंगे।


