संवाददाता मो० आरिफ।
पल्लू ओढ़कर पुलिस को ताक पर रखकर आए चोर ,सीसीटीवी में कैद हुए चोरी की वारदात ।
लखनऊ के जानकीपुरम इलाके में एक बाइक चोरी की घटना को चोरों ने दिया अंजाम जहां तीन चोर पल्लू ओढ़कर बाइक चोरी करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
लखनऊ के जानकीपुरम इलाके के नागेश्वर नाथ कालोनी में मंगलवार की सुबह लगभग 4 बजे आए तीन चोर बाइक चोरी की घटना को चादर ओढ़कर अंजाम दिया। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। राहुल अवस्थी ने जानकीपुरम पुलिस को बताया कि जब रात्रि को शादी-ब्याह से घर वापस आकर, बाहर अपनी बाइक को खड़ी कर घर के अंदर चले गये थे जिसके बाद जब वह वापस आए तो देखा कि बाइक गायब थी ।जिसके उन्होंने घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए जिसमें तीन बाइक चोर पल्लू ओढ़कर कर बाइक चोरी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। जिसके बाद पीड़ित ने जानकीपुरम पुलिस को घटना की शिकायत की। थाना प्रभारी जानकीपुरम ने बताया कि सीसीटीवी के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है।
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए बाइक चोर,
बाइक चोरी करते हुए चोर सीसीटीवी कैमरे में बाइक चोरी करते हुए कैद हो गए। जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि तीन चोर पहले चारों तरफ देखते है और फिर पल्लू ओढ़कर बाइक चोरी कर मौके से फरार हो जाते हैं।
सुचना मिलते ही जानकीपुरम पुलिस ने प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर पल्लू ओडकर चोरी करने वाले चोरों को ढूंढने में लगी।

