By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: जौनपुर जिला जेल में बंदी की संदिग्ध मौत: जेल प्रशासन की घोर लापरवाही पर उठे सवाल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > अपराध > जौनपुर जिला जेल में बंदी की संदिग्ध मौत: जेल प्रशासन की घोर लापरवाही पर उठे सवाल
अपराधउत्तर प्रदेशएक्सक्लूसिव

जौनपुर जिला जेल में बंदी की संदिग्ध मौत: जेल प्रशासन की घोर लापरवाही पर उठे सवाल

Adminakhandrashtra
Last updated: February 21, 2026 1:40 pm
Adminakhandrashtra
1 minute ago
Share
SHARE

जौनपुर के सरपतहां थाना क्षेत्र से चोरी के आरोप में जेल भेजे गए 24 वर्षीय अजीत कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने जिला जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली को कटघरे में खड़ा कर दिया है। मृतक के परिजनों का आरोप है कि जेल के भीतर उचित देखरेख और समय पर इलाज न मिलने के कारण युवक की जान गई है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, अजीत को 19 फरवरी 2026 को मेडिकल परीक्षण के बाद पूरी तरह स्वस्थ पाए जाने पर न्यायालय के आदेशानुसार जिला जेल भेजा गया था। पुलिस प्रक्रिया के दौरान आरोपी का स्वास्थ्य सामान्य था, लेकिन जेल की दहलीज पार करते ही महज 24 घंटे के भीतर उसकी मौत हो जाना जेल प्रबंधन की बड़ी विफलता को दर्शाता है। यह घटना दर्शाती है कि जेल के भीतर कैदियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर बरती जाने वाली सावधानी केवल कागजों तक सीमित है।

जेल प्रशासन की भूमिका पर सवाल इसलिए भी गहरे हो रहे हैं क्योंकि नियमानुसार किसी भी नए बंदी के जेल में प्रवेश के समय वहां के चिकित्सा विभाग द्वारा गहन स्वास्थ्य परीक्षण किया जाता है। यदि अजीत की हालत में कोई गिरावट थी, तो उसे तत्काल उच्च चिकित्सा केंद्र क्यों नहीं भेजा गया? परिजनों का का आरोप यह भी है कि पुलिस ने युवक के साथ मारपीट की थी लेकिन मेडिकल रिपोर्ट में ऐसा कुछ नहीं आया, जबकि जेल प्रशासन की अभिरक्षा में जाने के बाद उसे वह सुरक्षा और उपचार नहीं मिला जिसकी एक नागरिक को उम्मीद होती है। जेल की चारदीवारी के भीतर घटी यह घटना वहां की स्वास्थ्य सुविधाओं और निगरानी तंत्र के पूरी तरह ध्वस्त होने की गवाही दे रही है।


वर्तमान में इस मामले ने तूल पकड़ लिया है और स्थानीय स्तर पर जेल प्रशासन के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है। मामले की गंभीरता को देखते हुए अब सबकी नजरें पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट पर टिकी हैं, जो यह स्पष्ट करेगी कि जेल में दाखिल होने के बाद ऐसी क्या परिस्थिति बनी कि एक स्वस्थ युवक की अचानक जान चली गई। परिवार ने अब इस मामले में न्यायिक जांच की मांग की है ताकि जेल के भीतर हुई इस बड़ी लापरवाही की सच्चाई सामने आ सके। यह घटना एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर करती है कि जेल जैसे संवेदनशील स्थानों पर आखिर क्यों कैदियों के मानवाधिकारों और उनके स्वास्थ्य की सुरक्षा करने में प्रशासन बार-बार विफल साबित हो रहा है।

उत्तर प्रदेश कारागार विभाग का 7वें ऑल इंडिया प्रिजन ड्यूटी मीट में ऐतिहासिक प्रदर्शन
चंदवक पीड़िता की गुहार पर गाड़ी से उतरे जिलाधिकारी
पर्यावरण संरक्षण व फिटनेस को समर्पित जेसीआई जौनपुर चेतना की स्लो साइकिल रेस आयोजित
हाईकोर्ट से पूर्व सांसद उमाकांत यादव की सशर्त जमानत मंजूर,
जौनपुर में कोडीन सिंडिकेट मामले में आरोपी शुभम जायसवाल के पिता भोला जायसवाल को अदालत में किया गया पेश
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article यूपी पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति,डीआईजी द्वारा 50 हजार के इनामिया 54 बदमाशों की सूची जारी
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up