धनबाद (जोगता), 17 मार्च 2026 (मंगलवार):
रामनवमी, ईद एवं चैती दुर्गा पूजा पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर जोगता थाना परिसर में मंगलवार को शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जोगता थाना प्रभारी पवन कुमार ने की।
बैठक में उपस्थित पत्रकार बंधुओं, शांति समिति के सदस्यों तथा स्थानीय गणमान्य लोगों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि सभी पर्व आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाए जाएंगे। इस दौरान थाना प्रभारी ने सभी से अपील की कि अफवाहों से दूर रहें और प्रशासन का सहयोग करें, ताकि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे।
कार्यक्रम का संचालन शकील अहमद ने किया, वहीं समापन भी उनके द्वारा ही किया गया। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने अपने-अपने विचार रखते हुए सामाजिक सौहार्द को बनाए रखने पर जोर दिया।
बैठक में नवनिर्वाचित पार्षद छोटू सिंह, कृष्ण वल्लभ सहाय, भोलाराम, अनुज कुमार सिन्हा उर्फ पलटू, तारा सिंह, वीरू सिंह, विष्णु चौहान, तस्लीम अंसारी, सुमित कुमार महतो, नीरज गुप्ता, एमडी आजाद, निर्मल कुमार सिंह, सुनील कुमार महतो, हलीम अंसारी, एमडी अंसारुल, शहाबुद्दीन, मंगल चौहान, बिद्वा देवी, हासिब खान, राम अवतार सिंह, वीरू कुमार रजक, रामेश्वर राम सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
इस अवसर पर थाना प्रभारी पवन कुमार के साथ सब-इंस्पेक्टर अकबर खान, सब-इंस्पेक्टर राजकुमार महतो, लीपिक नवजीत सिन्हा तथा अन्य पुलिसकर्मी भी उपस्थित थे।
बैठक में यह भी तय किया गया कि पर्व के दौरान विशेष सतर्कता बरती जाएगी तथा किसी भी तरह की असामाजिक गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी, ताकि क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था कायम रहे।

