By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: कांता अभयसिंह ओस्तवाल के 36 उपवास की सर्वत्र सराहना
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > ताज़ा ख़बरें > कांता अभयसिंह ओस्तवाल के 36 उपवास की सर्वत्र सराहना
ताज़ा ख़बरें

कांता अभयसिंह ओस्तवाल के 36 उपवास की सर्वत्र सराहना

Anam Fatima
Last updated: October 14, 2026 7:19 pm
Anam Fatima
39 minutes ago
Share
कांता अभयसिंह ओस्तवाल के 36 उपवास की सर्वत्र सराहना
SHARE

अपनी भाषा चुने।

भायंदर। श्री साधुमार्गी जैन संघ मीरा भायंदर के अध्यक्ष श्री पारस चपलोत के अनुसार श्री साधुमार्गी जैन संघ, मीरा भायंदर के अंतर्गत आचार्य भगवंत 1008 श्री रामलाल जी म.सा. उपाध्याय प्रवर श्री राजेश मुनि जी म.सा. के आज्ञानुवर्ती, शासन दीपिका संयती श्री जी म.सा. आदि ठाणा-4 के पावन सान्निध्य में चल रहे चातुर्मास के दौरान, एक अत्यंत ही प्रेरणादायी और गौरवशाली तपस्या संपन्न हुई है। कांता अभय सिंह ओस्तवाल द्वारा किए गए 36 उपवास की इस महान तपस्या की हृदय से हम सपरिवार और समस्त समाज की ओर से अनुमोदना करते हैं। संघ अध्यक्ष पारस चपलोत ने तप की अनुमोदना करते हुए बताया कि ‘तपः कर्मक्षयहेतुः’ – तप कर्मों की निर्जरा का अचूक साधन है। उन्होंने कहा कि श्री साधुमार्गी जैन संघ, मीरा-भायंदर के लिए यह अत्यंत हर्ष और सौभाग्य का विषय है कि वर्तमान चातुर्मास काल में जैन शासन को गौरवान्वित करने वाली एक महान तपस्या संपन्न हुई है। पारस चपलोत ने आगे कहा कि आचार्य भगवंत 1008 श्री रामलाल जी म.सा. उपाध्याय प्रवर श्री राजेश मुनि जी म सा के असीम अतिशय से शासन दीपिका संयती श्री जी म.सा. आदि ठाणा-4 की पावन निश्रा एवं प्रेरणा से, तप, धर्माराधना की दिशा में एक नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए कांता अभय सिंह ओस्तवाल ने अपनी आचार्य भगवन के प्रति अपनी अगाध श्रद्धा, उत्कृष्ट संयम और दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर 36 उपवास की कठिन तपस्या पूर्ण की है। इतने लंबे उपवासों की श्रृंखला किसी साधारण मानव के लिए संभव नहीं है। यह कांता अभय सिंह की आत्मिक शक्ति, अटूट आस्था और गुरुभक्ति का ही प्रतिफल है। आगे कहा कि ओस्तवाल परिवार के साथ-साथ संपूर्ण श्री साधुमार्गी जैन संघ, सकल जैन संघ मीरा-भायंदर इस महान तपस्या की पूर्णाहुति पर गर्व महसूस कर रहा है। अन्न-जल का त्याग कर केवल और केवल आत्मा की शुद्धि और कर्मों की निर्जरा के मार्ग पर आगे बढ़ने वाली ऐसी तपस्वनाएं जैन धर्म की असली शान हैं। उन्होंने कहा कि हम श्रीमती कांता अभय सिंह ओस्तवाल की इस ऐतिहासिक एवं प्रेरणादायी तपस्या की बारंबार हृदय से अनुमोदना करते हैं। परमात्मा से प्रार्थना है कि इस सौभाग्यशाली दंपति की यह तपस्या इनके जीवन में आरोग्य, दीर्घायु, और मोक्ष मार्ग की प्रशस्ति लेकर आए। पारस चपलोत ने कहा कि इनकी इस तपस्या से प्रेरित होकर समाज के अन्य लोग भी धर्म और संयम के मार्ग पर आगे बढ़ें, यही मंगलकामना है। गौरतलब हो कि संघ की ओर से अनुमोदना पत्र संघ संरक्षक उमराव सिंह ओस्तवाल, अध्यक्ष पारस चपलोत, शकेंद्र छाजेड, महावीर सुराणा, दिनेश चोरड़िया, कमलेश छाजेड, कमलेश नागौरी, पदम कुकड़ा, समता महिला मंडल, समता युवा संघ, मीरा-भायंदर आदि पदाधिकारियों ने सहभागिता करते हुए अनुमोदना की।

You Might Also Like

नवकुंभ अध्यक्ष अनिल कुमार राही साधना हेतु पहुंचे शांतिकुंज
खुद के लिए भी जीना सीखो
सभ्यता के पुनर्जागरण के लिए महत्वपूर्ण है संगम युग की पहचान
जंतर-मंतर की किलेबंदी टूटी! आशुतोष रांका बोले – ‘इस्तीफा तो जंतर-मंतर पर ही होगा, जो उखाड़ना है उखाड़ लो’
दिल्ली के कुत्तों के समर्थन में लखनऊ में मौन प्रदर्शन
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article रामलीला आयोजकों की सुविधाओं के लिए मंत्री लोढ़ा की मनपा आयुक्त के साथ बैठक रामलीला आयोजकों की सुविधाओं के लिए मंत्री लोढ़ा की मनपा आयुक्त के साथ बैठक
Next Article हरिऔध साहित्य सेवा संस्थान द्वारा साहित्यकारों का सम्मान एवं कवि सम्मेलन हरिऔध साहित्य सेवा संस्थान द्वारा साहित्यकारों का सम्मान एवं कवि सम्मेलन
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • हरिऔध साहित्य सेवा संस्थान द्वारा साहित्यकारों का सम्मान एवं कवि सम्मेलन
  • कांता अभयसिंह ओस्तवाल के 36 उपवास की सर्वत्र सराहना
  • रामलीला आयोजकों की सुविधाओं के लिए मंत्री लोढ़ा की मनपा आयुक्त के साथ बैठक
  • महाराष्ट्र भाजपा संगठन मंत्री अजय जामवाल ने किए मां मुंबादेवी के दर्शन
  • सल्तनत बहादुर इंटर कॉलेज में तीन दिवसीय स्काउट-गाइड शिविर का भव्य समापन

Recent Comments

  1. Akhand Rashtra on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
  2. Akhand Rashtra on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  3. Bhaskar Singh on माता भाग्यलक्ष्मी के दर्शनोपरांत रामराज्य सभा का समापन
  4. Ryan F on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  5. AlyciaH on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 20 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

Important Category

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र

Important Links

  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य

Quick Link

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up