मुंबई। देश में चल रहे नवरात्रि उत्सव के बीच महाराष्ट्र के कौशल विकास मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा और उनके सुपुत्र अभिषेक लोढ़ा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर उन्हें नवरात्रि की शुभकामनाएं दी और मां दुर्गा की मूर्ति भेंट की। मंत्री लोढ़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश विकास की नई ऊंचाइयों की तरफ बढ़ रहा है। माता रानी उन्हें शक्ति प्रदान करें ताकि देश पूरी ताकत और गति के साथ विकास के शिखर तक पहुंच सके। प्रधानमंत्री ने मंत्री लोढ़ा को भी नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे पूरे देश के साथ-साथ महाराष्ट्र की खुशहाली और समृद्धि की प्रार्थना करते हैं।
प्रधानमंत्री से मिले मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा, मां दुर्गा की मूर्ति भेंटकर किया सम्मान

अपनी भाषा चुने।
You Might Also Like
Leave a Comment
Recent Posts
- धनबाद के 55 वार्डों में लगेंगी 2750 स्ट्रीट लाइटें, दुर्गापूजा से पहले रोशनी बढ़ाने की तैयारी
- प्रधानमंत्री से मिले मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा, मां दुर्गा की मूर्ति भेंटकर किया सम्मान
- पत्रकार चंद्रेश मिश्र की पुण्यतिथि पर विमर्श गोष्ठी एवं श्रद्धांजलि समागम का आयोजन
- महिलाओं की प्रतिभा, उद्यमिता और रचनात्मक का उत्सव जिवो बाजार 2026
- डॉ.कलाम की जयंती एवं महाप्राण निराला की पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित
